फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Fall Armyworm attacks maize crop in Sundernagar; 30% of the crop affected.

Mandi News: सुंदरनगर में मक्की पर फॉल आर्मी वर्म का हमला

Fri, 17 Jul 2026 12:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Fall Armyworm attacks maize crop in Sundernagar; 30% of the crop affected.
सुंदरनगर में मक्की की फसल की जांच करते कृषि विभाग के अधिकारी। स्त्रोत: विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुंदरनगर (मंडी)। कृषि खंड में मक्की की फसल पर फॉल आर्मी वर्म के बढ़ते प्रकोप ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कृषि विभाग के अनुसार अब तक क्षेत्र में करीब 30 प्रतिशत मक्की की फसल इस कीट से प्रभावित हो चुकी है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने अलर्ट जारी कर अधिकारियों की टीमें खेतों में भेज दी हैं। ये टीमें किसानों को फसल बचाने के उपायों की जानकारी दे रही हैं।
इस सीजन में फॉल आर्मी वर्म के हमले का पहला मामला डैहर क्षेत्र से सामने आया था। इसके बाद कृषि विभाग ने पूरे सुंदरनगर कृषि खंड में निगरानी तेज कर दी है। अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर किसानों को समय रहते कीट की पहचान, रोकथाम और नियंत्रण के उपायों के बारे में जागरूक कर रहे हैं। विभाग की ओर से फॉल आर्मी वर्म के नियंत्रण के लिए अनुदान पर कीटनाशक उपलब्ध कराए जा रहे हैं। किसानों को सलाह दी गई है कि फसल में कीट के लक्षण दिखाई देते ही तुरंत कृषि विभाग को सूचित करें, ताकि समय पर उपचार कर नुकसान को कम किया जा सके।
विज्ञापन

एसएमएस कृषि विभाग सुंदरनगर के डॉ. शमशेर नायक ने किसानों से आग्रह किया है कि फसल से संबंधित किसी भी समस्या की स्थिति में वे अपने नजदीकी कृषि प्रसार अधिकारी से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने किसानों से विभाग की सलाह के अनुसार ही कीटनाशकों का प्रयोग करने का आग्रह किया, ताकि फसल को अधिक नुकसान से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed