फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Faith: Witches overpowered the gods, disaster will continue to affect

आस्था : देवताओं पर भारी पड़ी डायनें, आपदा का रहेगा प्रभाव

Thu, 28 Aug 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Faith: Witches overpowered the gods, disaster will continue to affect
मंडी के सेहली ​स्थित माता बगलामुखी मंदिर में आयोजित वार्षिक जाग में खेलते गुर अमरजीत शर्मा। संव
कोटली (मंडी)। तुंगल क्षेत्र के सेहली गांव स्थित माता बगलामुखी मंदिर में बुधवार रात्रि वार्षिक जाग का आयोजन किया गया। विशेष पूजा-अर्चना के साथ अग्नि भजन मंडली साईगलू, नंदलाल मंडली और शर्मा भजन मंडली सेहली के कलाकारों ने रातभर मंदिर में महामाई का गुणगान किया। कलाकारों ने आज मेरी मैया ने औणा है, जय देवा कमरुनागा हो, ऊंचेया पहाड़ा लाया डेरा ओ शेरांवालिए आदि भजनों से गुणगान किया।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के पुजारी अमरजीत शर्मा ने बताया कि रात्रि 12 बजे विशेष पूजा-अर्चना के साथ जाग शुरू हुई। दावा किया गया कि माता ने अपने गूर, पुजारी के माध्यम से देवताओं और डायनों के बीच हुए युद्ध का वृतांत सुनाया। भविष्य में डायनों के छलावे में आए लोगों के बारे में जानकारी देकर समाधान भी बताया।
विज्ञापन

पहला युद्ध बंगाल की खाड़ी स्थित समुद्र के टापू पर हुआ। इसी क्रम में अन्य युद्ध अलग-अलग स्थानों पर लड़े गए। अंतिम युद्ध मंडी जिले के घोघड़ धार स्थान पर हुआ। सात बार के युद्ध में तीन बार देवता, तीन बार ही डायनों की जीत हुई। अंतिम युद्ध में डायने शिख-पाथा लेकर भाग गईं, जिस कारण इस वर्ष डायनों को विजयी माना गया। किंवदंती है कि डायनों की जीत से जन मानस को आपदाओं का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गूर पुजारी के माध्यम से माता ने श्रद्धालुओं को रक्षा का आश्वासन दिया। चेताया कि मनुष्य प्रकृति और देव नीति से छेड़छाड़ कर रहा है, जिससे ये आपदाएं बढ़ रही हैं। अब भी नहीं संभले तो भविष्य में भयावह परिणाम भुगतने होंगे। देव स्थलों को पर्यटन स्थल बनाया जा रहा है, जो देव नीति के विरुद्ध है। देवता शांत, स्वच्छ और पवित्र स्थानों में वास करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed