फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Faith: Nad came back to life after dying

आस्था : मर कर फिर जीवित हो उठा नड़

Mon, 04 Aug 2025 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 04 Aug 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Faith: Nad came back to life after dying
सुराहण गांव में पारंपरिक काहिका उत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद
पधर (मंडी)। घोघरधार की गोद में बसे सुराहण गांव में आयोजित पारंपरिक काहिका उत्सव में इस बार भी आस्था और चमत्कार का अनूठा संगम देखने को मिला। सदियों से चली आ रही इस परंपरा में आस्था के अनुसार देव शक्ति के चमत्कार से एक मृत नड़ को जीवनदान मिला। इससे पूरे क्षेत्र में आस्था की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

तीन दिन तक चले इस धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। शुक्रवार को उत्सव के समापन अवसर पर छिद्रा रस्म पूरी श्रद्धा से निभाई गई। नड़ परिवार द्वारा सजाए गए चार वेदों के नीचे बड़ी संख्या में लोग पापों से मुक्ति की कामना लेकर पहुंचे थे। शाम के समय अचानक माहौल गमगीन हो गया जब मुख्य नड़ सोमदत्त उर्फ गुड्डू, देव हुरंग नारायण के रथ को छूते ही अचेत होकर गिर पड़े और उनका शरीर निष्प्राण हो गया।
विज्ञापन

रथ को गांव के एक छोर पर स्थापित कर नड़ की देह को अर्थी के रूप में पूरे गांव की परिक्रमा कराई गई। इस दौरान परिजन और ग्रामीण शोक में डूब गए। विधि-विधान के अनुसार, देव हुरंग नारायण के भेखले की लकड़ी से बने विशाल मोहरे को नड़ के सीने पर घुमाया गया। देव के गुर कमलदेव ने मृत पड़े सोमदत्त के कान में जोर से कहा ‘उठ गुड्डुआ, दयो लगी रा साददा’। इस पुकार के साथ ही सोमदत्त की देह में धीरे-धीरे प्राण लौटने लगे। देव चमत्कार के इस दृश्य को देख सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ जयघोषों से गूंज उठी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed