फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Fairs are indicative of our rich culture: SDM

मेले हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक : एसडीएम

Fri, 17 Jan 2025 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Fairs are indicative of our rich culture: SDM
आस्था और विश्वास का प्रतीक तत्तापानी लोहड़ी मकर संक्रांति मेला संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करसोग (मंडी)। करसोग के तत्तापानी में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय आस्था और विश्वास का प्रतीक मकर संक्रांति लोहड़ी मेला बुधवार को संपन्न हो गया। मेले के समापन समारोह में मुख्यातिथि एसडीएम करसोग गौरव महाजन रहे। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए मेला समिति को बधाई दी।

कहा कि मेले हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक हैं। ये हमें अपनी प्राचीन संस्कृति से जोड़ते हैं। इस प्रकार के आयोजनों से हमें एक-दूसरे से मिलने का अवसर मिलता हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से हम अपनी संस्कृति से आने वाली पीढ़ी को भी जोड़ सकते हैं। मुख्यातिथि ने मेले के सफल आयोजन के लिए मेला समिति, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों का सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने विभिन्न गण्यमान्य व्यक्तियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित भी किया। इससे पूर्व मेला समिति के अध्यक्ष दिनेश वर्मा एवं उपाध्यक्ष वीरेंद्र कपिल ने मुख्यातिथि को शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर तहसीलदार करसोग वरुण गुलाटी और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed