फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Expelled officials are confusing pensioners: Yograj

निष्कासित पदाधिकारी कर रहे पेंशनरों को भ्रमित : योगराज

Sun, 31 Aug 2025 03:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 03:34 PM IST
विज्ञापन
Expelled officials are confusing pensioners: Yograj
हिम आंचल पेंशनर्स संघ का दावा- बिना पूछे जारी की संयुक्त कमेटी की सूची
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। हिम आंचल पेंशनर्स संघ के प्रदेशाध्यक्ष योगराज का दावा है कि उनका संघ सबसे पुराना है। कहा कि वर्ष 2013 में हिम आंचल पेंशनर्स संघ ने संघ विरोधी गतिविधियों के चलते कुछ पदाधिकारी निष्कासित किए थे।
यही लोग अपना वजूद खतरे में देखकर पेंशनरों को भ्रमित करने के मकसद से सभी पेंशनर संगठनों को एकजुट करने का प्रयास कर रहे हैं। एक संयुक्त सलाहकार कमेटी का गठन कर संघर्ष करने की बात कर रहे हैं। योगराज ने कहा कि हाल ही में इन संघ के नेताओं ने संयुक्त सलाहकार कमेटी के सदस्यों की एक सूची जारी की है। उसमें उनके पूछे बिना उनका नाम, हिम आंचल पेंशनर्स संघ का नाम और केसी गौतम जिला प्रधान हमीरपुर का नाम दर्शाया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसा करना यह प्रमाणित करता है कि वह पेंशनरों को गुमराह कर मात्र अपने वजूद को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


........
छह सितंबर को होंगे चुनाव
प्रदेशाध्यक्ष योग राज ने बताया कि संघ की प्रदेश इकाई का द्विवार्षिक चुनाव छह सितंबर को होगा। नई कार्यकारिणी के गठन के उपरांत पेंशनरों की लंबित मांगों को सरकार से पूरा करवाने पर मंथन किया जाएगा। संघ पदाधिकारियों का जो निर्णय होगा, संघ अपने स्तर पर आगामी कदम उठाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed