फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Exams looming, notice to vacate building served to school management

Mandi News: परीक्षाएं सिर पर, स्कूल प्रबंधन को थमाया भवन खाली करने का नोटिस

Fri, 05 Jan 2024 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Exams looming, notice to vacate building served to school management
बैहना ( मंडी)। नगर निगम ने राजकीय उच्च विद्यालय बैहना को पंचायत भवन खाली करने का नोटिस थमा दिया है। फरमान के मुताबिक स्कूल प्रबंधन को 15 दिन के भीतर इस भवन को खाली करना होगा क्योंकि यह भवन नगर निगम में मर्ज किए गए क्षेत्र में शामिल है। सबसे बड़ी विडंबना यह है कि कुछ समय में ही परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं और इस समय विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए। ऐसे में जिम्मेदारों की लापरवाही विद्यार्थियों पर भारी पड़ने वाली है। राजकीय उच्च विद्यालय बैहना को वर्ष 2016 में मिडल स्कूल से उच्च विद्यालय बनाया गया था। स्कूल के पास कक्षाएं लगाने के लिए पर्याप्त कमरे न होने के चलते ग्राम पंचायत से कक्षाएं लगाने के लिए दो कमरे लिए हुए थे। अब नगर निगम बनने के बाद पंचायत भवन के जीर्णोद्धार के लिए नगर निगम आयुक्त ने डिप्टी डायरेक्टर एजुकेशन मंडी को पंचायत भवन को खाली करने का नोटिस थमा दिया है। स्कूल के पास अतिरिक्त कमरों की व्यवस्था नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को अब ठंड और बारिश में खुले आसमान के नीचे शिक्षा ग्रहण करनी पड़ेगी। स्कूल भवन के अतिरिक्त कमरों को लेकर स्थानीय स्तर पर कई बार आवाज भी उठाई गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया। हैरानी वाली बात है कि स्कूल को उच्च विद्यालय का दर्जा मिलने के आठ साल बाद भी अपना भवन नहीं मिल पाया है। उधर, एसएमसी प्रधान कन्हैया लाल राव ने बताया कि इसके बारे में बुधवार को विद्यार्थियों के अभिभावकों को स्कूल में बुलाकर विचार-विमर्श किया जाएगा और उसके बाद आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

दो साल पहले भवन का किया था शिलान्यास
स्कूल को उच्च विद्यालय का दर्जा मिलने के बाद भवन को लेकर जब लोगों ने आवाज बुलंद की तो गत भाजपा सरकार के समय 20 मार्च 2022 को स्कूल के अतिरिक्त भवन का शिलान्यास बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने किया, लेकिन यह भी शिलान्यास तक ही सीमित रह गया। पूर्व भाजपा सरकार के समय जब बैहना को विरोध के बावजूद नगर निगम में शामिल किया तो लोगों को आस थी कि स्कूल को अपना अतिरिक्त भवन जल्द मिल सकता है। नींव पत्थर भी रखा, लेकिन बाद में किसी ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


क्या कहते हैं पार्षद
बैहना वार्ड के पार्षद कृष्ण भानू ने बताया कि इस भवन में अभी तक रेलिंग तक नहीं है। छह माह की बात कहकर स्कूल प्रबंधन ने इसे पंचायत से लिया था। दो साल पहले भी स्कूल को भवन खाली करने के लिए कहा था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब भवन के जीर्णोद्धार के बाद स्कूल प्रबंधन कमरों के लिए निगम के पास आवेदन करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम को लिखेंगे पत्र : शिक्षा उपनिदेशक
शिक्षा विभाग को नगर निगम का पत्र मिलने की बात प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक अमरनाथ राणा ने कही है। उन्होंने कहा कि जब तक कोई भी व्यवस्था स्कूल के लिए नहीं हो जाती है, तब तक नगर निगम को पत्र लिखकर कहा जाएगा कि कक्षाएं पहले की तरह ही चलने दी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed