फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Everyone kept questioning, why did the mother commit suicide with the girl

हर कोई करता रहा सवाल, मां ने बच्ची के साथ क्यों की आत्महत्या

Fri, 08 Jul 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Everyone kept questioning, why did the mother commit suicide with the girl
सुंदरनगर के छातर गांव में बच्ची के साथ महिला की आत्महत्या मामले की जांच के लिए पहुंची फॉरेंसिक टी - फोटो : Mandi
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के छातर गांव में 22 वर्षीय महिला के 2 वर्षीय बेटी के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या करने की घटना ने सबको झझकोर कर रख दिया है। दो साल की प्रियांशी घर की ही नहीं आस-पड़ोस वालों की भी आंखों की तारा थी। उसकी मौत पर ग्रामीण विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। इस घटना से पूरा क्षेत्र शोक की लहर में डूब गया है।
विज्ञापन

घटना को लेकर हर कोई सवाल कर रहा है कि आखिर क्यों एक मां ने कैसे कलेजे के पत्थर रखकर ममता का गला घोंटा होगा। नौ महीने तक जिस बेटी को गोद में पाला और बड़े नाजों से दो साल तक बेटी की परवरिश की, आखिर ऐसी क्या नौबत आ गई कि मां ने ऐसा कदम उठाया। चार साल पहले डिंपल और विनय कुमार का प्रेम विवाह हुआ था। उनका प्रेम तक परवान चढ़ा लेकिन हालात के आगे विवाह ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पहले रस्सी फिर दुपट्टे से बनाए दो फंदे
पुलिस के अनुसार शुक्रवार को मां ने पहले पंखे की खूंटी से रस्सी का फंदा बनाया। इसके बाद दुपट्टे से आगे दो फंदे बनाए। पहले उसने बेटी को फंदे से लटकाया और उसके बाद अपने गले में फंदा बांधा और लटक गई। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। मां ने यह कदम क्यों उठाया इसका अभी तक इसका खुलासा नहीं हो पाया। हालांकि सुंदर नगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्हाट्सएप चैट से होगा खुलासा, नहीं मिला सुसाइड नोट
मायकापक्ष का आरोप है कि उनकी बेटी को छोटी जाति का बताकर ससुराल पक्ष की ओर से प्रताड़ित किया जाता था। इसके बारे में वह समय-समय पर व्हाट्सएप के माध्यम से अपनी बड़ी बहन को जानकारी देती रहती थी। वह मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहती थी ताकि उसका परिवार न टूटे। इस बीच ऐसा क्या हुआ कि मां को अपनी 2 साल बेटी के साथ फंदा लगाकर अपने कलेजे पर पत्थर रख इहलीला समाप्त करनी पड़ी। व्हाट्सएप्प चैट से भी पुलिस को कई अहम सुराग लग सके हैं। महिला का अब तक कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed