{"_id":"62c8737860071015d669985d","slug":"everyone-kept-questioning-why-did-the-mother-commit-suicide-with-the-girl-mandi-news-sml414632140","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर कोई करता रहा सवाल, मां ने बच्ची के साथ क्यों की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर कोई करता रहा सवाल, मां ने बच्ची के साथ क्यों की आत्महत्या
विज्ञापन
सुंदरनगर के छातर गांव में बच्ची के साथ महिला की आत्महत्या मामले की जांच के लिए पहुंची फॉरेंसिक टी
- फोटो : Mandi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के छातर गांव में 22 वर्षीय महिला के 2 वर्षीय बेटी के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या करने की घटना ने सबको झझकोर कर रख दिया है। दो साल की प्रियांशी घर की ही नहीं आस-पड़ोस वालों की भी आंखों की तारा थी। उसकी मौत पर ग्रामीण विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। इस घटना से पूरा क्षेत्र शोक की लहर में डूब गया है।
घटना को लेकर हर कोई सवाल कर रहा है कि आखिर क्यों एक मां ने कैसे कलेजे के पत्थर रखकर ममता का गला घोंटा होगा। नौ महीने तक जिस बेटी को गोद में पाला और बड़े नाजों से दो साल तक बेटी की परवरिश की, आखिर ऐसी क्या नौबत आ गई कि मां ने ऐसा कदम उठाया। चार साल पहले डिंपल और विनय कुमार का प्रेम विवाह हुआ था। उनका प्रेम तक परवान चढ़ा लेकिन हालात के आगे विवाह ने दम तोड़ दिया।
पहले रस्सी फिर दुपट्टे से बनाए दो फंदे
पुलिस के अनुसार शुक्रवार को मां ने पहले पंखे की खूंटी से रस्सी का फंदा बनाया। इसके बाद दुपट्टे से आगे दो फंदे बनाए। पहले उसने बेटी को फंदे से लटकाया और उसके बाद अपने गले में फंदा बांधा और लटक गई। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। मां ने यह कदम क्यों उठाया इसका अभी तक इसका खुलासा नहीं हो पाया। हालांकि सुंदर नगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
व्हाट्सएप चैट से होगा खुलासा, नहीं मिला सुसाइड नोट
मायकापक्ष का आरोप है कि उनकी बेटी को छोटी जाति का बताकर ससुराल पक्ष की ओर से प्रताड़ित किया जाता था। इसके बारे में वह समय-समय पर व्हाट्सएप के माध्यम से अपनी बड़ी बहन को जानकारी देती रहती थी। वह मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहती थी ताकि उसका परिवार न टूटे। इस बीच ऐसा क्या हुआ कि मां को अपनी 2 साल बेटी के साथ फंदा लगाकर अपने कलेजे पर पत्थर रख इहलीला समाप्त करनी पड़ी। व्हाट्सएप्प चैट से भी पुलिस को कई अहम सुराग लग सके हैं। महिला का अब तक कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।