फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Even on holidays, doctors reached the hospital to examine jaundice patients.

Mandi News: अवकाश के दिन भी पीलिया मरीजों की जांच के लिए अस्पताल पहुंचे चिकित्सक

Sun, 11 Aug 2024 07:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 11 Aug 2024 07:00 PM IST
विज्ञापन
Even on holidays, doctors reached the hospital to examine jaundice patients.
पीलिया के 7 नए मामले आए, 16 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे
विज्ञापन


तेज बारिश में भी अस्पताल पहुंचे मरीज, चार बजे तक डेढ़ सौ अधिक मरीजों का हुआ पंजीकरण

संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी) । उपमंडल में पीलिया मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। देखा गया कि रविवार को अवकाश हाेने पर भी उपमंडलीय अस्पताल में विशेषज्ञों की टीम ने मरीजों का हाल जाना।
अस्पताल की एक विशेष ओपीडी में मौजूद शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅ. रोशन लाल कौंडल करीब एक बजे तक ओपीडी और रोगी वार्ड में मरीजों को उपचार देते रहे, जबकि मेडिशन विशेषज्ञों की टीम भी मरीजों का स्वास्थ्य जांचने अस्पताल पंहुची। आपातकालीन सेवाओं में तैनात डाॅ. अंकित ने पीलिया पीड़ित मरीजों को उपचार दिलाया। गंभीर मरीज रोगी वार्ड में दाखिल किए। मौसम खराब होने पर भी मरीज अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे। हालांकि सड़कें बाधित होने के कारण गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए मीलों पैदल भी चलना पड़ा। रविवार के अवकाश पर मरीजों की आवाजाही भी आम दिनों की तरह रही। घरों में ही फिसलन से दो घायलों को सिर पर गहरी चोट आने पर उपचार दिया गया।
विज्ञापन

गायनी वार्ड में अपने दो बेटों को उपचार दिलाने पहुंची तीमारदार सुनंदा शर्मा ने बताया कि अवकाश के बावजूद विशेषज्ञों की टीम ओपीडी में मिल गई। उन्होंने बच्चों को उपचार दिया। पीलिया के नये मरीजों को भी अस्पताल में उपचार मिलने से टांडा और नेरचौक मेडिकल कॉलेज नहीं जाना पड़ा। एसएमओ डाॅ. रोशन लाल कौंडल ने बताया कि अवकाश होने पर भी विशेष ओपीडी में तैनात विशेषज्ञों की टीम ने पीलिया मरीजों को उपचार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार दोपहर चार बजे तक 32 पीलिया पीडितों की जांच के साथ विभिन्न रोगी वार्ड में करीब 80 मरीज दाखिल रहे। आपातकालीन सेवाओं और अस्पताल की एक विशेष ओपीडी में उपचार के लिए पहुंचे 20 मरीजों में पीलिया के लक्षण पाए जाने पर टेस्ट करवाने को कहा। इनमें से 7 नए पीलिया पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती किया गया। हालांकि 16 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed