फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Even examinations and holidays could not stop the path of vaccination

परीक्षाएं और अवकाश भी नहीं रोक पाए टीकाकरण की राह

Thu, 31 Mar 2022 12:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Even examinations and holidays could not stop the path of vaccination
सीनियर सेकेंडरी स्कूल मसेरन में टीकाकरण करवाते विद्यार्थी - फोटो : Mandi
मंडी। जिले में परीक्षाएं और अवकाश भी टीकाकरण की राह में रोड़ा नहीं बन पाए। जिले के करीब 50 प्रतिशत स्कूलों में विद्यार्थियों का शत प्रतिशत कोविड टीकाकरण हो गया है।
विज्ञापन

जिला में 21 हजार के करीब विद्यार्थियों का कोविड टीकाकरण कर दिया है। इनमें सरकारी और निजी स्कूल शामिल हैं। इस टीकाकरण की राह में कई चुनौतियां थी मगर उनको शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने रोड़ा नहीं बनने दिया। विद्यार्थियों ने अवकाश के दिन भी स्कूल आकर टीकाकरण करवाया। साथ ही कई स्कूलों में परीक्षाओं के दिन भी टीकाकरण किया। कई विद्यार्थियों ने तो परीक्षाओं के बाद भी शत-प्रतिशत संख्या में आकर टीकाकरण करवाया। इसमें स्कूूल के शिक्षकों और अभिभावकों का विशेष योगदान है।
विज्ञापन

जिले में अब तक 12 से 14 साल तक के कुल 42267 विद्यार्थियों को टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित है। इनमें से अब तक 21 हजार से अधिक विद्यार्थियों का टीकाकरण हो गया है। शिक्षा विभाग ने जिले में 900 स्कूलों में यह टीकाकरण किया जा रहा है। इसमें माध्यमिक, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शामिल हैं। अब तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से साढ़े चार सौ स्कूल में शत-प्रतिशत कोरोना टीकाकरण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वयं ही नहीं दूसरों को भी किया प्रेरित
- छात्रा भूमिका ने कहा कि टीकाकरण करवाने के लिए वह बहुत उत्साहित थी। इसलिए उसने अपने साथियों के साथ स्कूल में पहुंचकर टीका लगवाया है। यह टीका कोरोना से बचाएगा
- छात्रा शिवानी ने कहा कि उसने टीका लगवाने के लिए दोस्तों को भी प्रेरित किया। टीकाकरण के लिए केंद्र पर पहुंचे। इस टीकाकरण के दौरान वह सुरक्षित हो गए हैं।

- दीपिका ने कहा कि मैंने अपनी सहेलियों के साथ स्कूल में टीकाकरण करवाया है। टीका लगवाते समय मुझे जरा सा भी दर्द नहीं हुआ। उसने अन्य विद्यार्थियों से कहा कि वह ना डरें।
- सुनाक्षी ने कहा कि टीका लगवाने के बाद कोरोना का डर खत्म हो गया है। अब स्कूलों बंद नहीं होंगे और हमारी पढ़ाई सुचारू रूप से चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed