{"_id":"67e04d0cd23f45104b0cfa9a","slug":"even-after-48-hours-police-is-empty-handed-in-the-firing-case-mandi-news-c-90-1-ssml1045-151371-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: गोलीकांड मामले में पुलिस के 48 घंटे बाद भी हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: गोलीकांड मामले में पुलिस के 48 घंटे बाद भी हाथ खाली
विज्ञापन
मंडी। जिला मुख्यालय के साथ लगते पुलघराट में हुए गोलीकांड मामले में करीब 48 घंटे के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। अभी तक आरोपियों के साथ उनकी बाइक तक ट्रेस नहीं हो पाई है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है।
एएसपी एलआर सचिन हीरेमठ की अध्यक्षता में गठित एसआईटी दिन रात मामले में लीड ढूंढने में जुटी हुई है। तकनीकी जांच के साथ मुखबिरों से भी सूचना जुटाई जा रही है। पुलिस किरतपुर-मनाली फोरलेन पर लगे आईटीएमएस कैमरों समेत अन्य सीसीटीवी को भी खंगाल रही है। पुलिस की टीमें बाइक सवार की तलाश में पंजाब भी गई हैं।
मामले में सीसीटीवी फुटेज में मिले सुराग के आधार पर शिकायतकर्ता की भूमिका पुलिस को संदेह में डाल रही है। शिकायतकर्ता ने घटना के बाद देरी से आने पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है। हालांकि मंडी पुलिस के कप्तान शिकायतकर्ता के आरोपों को खारिज कर चुकी हैं। डीएसपी मुख्यालय ने शिकायतकर्ता से रविवार को घटनाक्रम को लेकर पूछताछ की। संदेह वाले तथ्याें को लेकर भी पूछा गया। बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता ने दो बार पुलिस थाना के गलत नंबर पर ही कॉल कर दिया था। पुलिस को संदेह है कि मामले में आरोपियों ने देसी कट्टा यानी तमंचा से गोली चलाई। इसके छर्रे लगने से शिकायतकर्ता घायल हो गया।
विज्ञापन
बिलासपुर में कांग्रेस नेता बंबर ठाकुर पर हुए हमले के बाद मंडी में गोलीकांड मामला सुर्खियों में है। विपक्षी दल लगातार कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। इसी बीच शातिरों का कोई सुराग न मिलने से पुलिस पर भी लगातार दबाव बढ़ता जा रहा है।
...
पुलिस टीम गंभीरता से मामले की जांच पड़ताल कर रही है। हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है। शातिरों की धरपकड़ के लिए टीमें जुटी हुई हैं।
-साक्षी वर्मा, पुलिस अधीक्षक मंडी
000