{"_id":"6874ef519aa803ca9300eeeb","slug":"errors-in-voter-list-will-be-corrected-gaurav-mahajan-mandi-news-c-90-1-mnd1001-162453-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची की अशुद्धियां होंगी दुरुस्त : गौरव महाजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची की अशुद्धियां होंगी दुरुस्त : गौरव महाजन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। विधानसभा क्षेत्र करसोग के बीएलओ, सुपरवाइजर और बूथ स्तर के अधिकारियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला एसडीएम गौरव महाजन की अध्यक्षता में शुरू हुई।
एसडीएम ने कहा कि फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में नए मतदाताओं के नाम शामिल करने, मृत या किन्हीं कारणों से स्थान छोड़ चुके मतदाताओं के नाम हटाने और मतदाता सूची में व्याप्त अशुद्धियों को ठीक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं के विवरण की जांच एवं सत्यापन करेंगे। सभी बीएलओ, सुपरवाइजर और बूथ स्तर अधिकारियों को उनको सौंपे गए कार्यों का निष्पादन निष्पक्षता, पारदर्शिता और समयबद्धता से करना चाहिए।
मास्टर ट्रेनर पूर्ण चंद ने मतदाता सूचियों के नवीनीकरण, नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने, मृत या किन्हीं कारणों से स्थान छोड़ चुके मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया। इस अवसर पर राजस्व विभाग से कानूनगो एवं रिसोर्स पर्सन संतोष कुमार, निर्वाचन विभाग से कनिष्ठ कार्यालय सहायक प्रेम सहित बीएलओ सुपरवाइजर और बूथ स्तर अधिकारी उपस्थित थे। संवाद