{"_id":"66ba0cab5fb312f17d0f4fcc","slug":"ensure-pre-natal-checkup-of-pregnant-women-four-times-cmo-mandi-news-c-90-1-ssml1025-133208-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व चार बार जांच सुनिश्चित करें : सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व चार बार जांच सुनिश्चित करें : सीएमओ
Mon, 12 Aug 2024 06:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Mon, 12 Aug 2024 06:52 PM IST
विज्ञापन
मंडी में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में विभिन्न मसलों पर हुई चर्चा
आयरन की गोलियां और सेनेटरी नैपकिन लाभार्थियों को उपलब्ध करवाने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जोनल अस्पताल मंडी के सभागार में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक सीएमओ मंडी डॉ. नरेंद्र कुमार भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न मसलों पर चर्चा की गई। इसी के साथ विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा भी की गई।
मासिक समीक्षा बैठक में सभी खंड प्रमुखों को निर्देश दिए गए कि सभी गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व चार बार जांच सुनिश्चित करें। यह विभाग की ओर से बिल्कुल निशुल्क की जाती है। बच्चे के जन्म के तुरंत बाद संपूर्ण शारीरिक जांच कर जन्मजात विकार का पता लगाएं। यदि कोई विकार पाया जाता है तो उसे तुरंत उच्चाधिकारियों से साझा करने के निर्देश दिए। विभाग की ओर से विफ्स, माहवारी स्वच्छता कार्यक्रम के तहत सभी खंडों को आयरन की गोलियां और सेनेटरी नैपकिन देकर इन्हें लाभार्थियों को उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
सीएमओ डाॅ. एनके भारद्वाज ने बताया कि जोगिंद्रनगर क्षेत्र में जलजनित रोग हैपेटाइटिस ए के प्रति जागरूकता अभियान के तहत पोस्टर, पंपलेट्स और पानी के शुद्धिकरण के लिए कलोरीन की गोलियां बांटी जा रही हैं। घर-घर जाकर बीमारी के लक्षणों वाले रोगियों की पहचान कर नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में जाने और जांच करवाने को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बीमारी से पीड़ित मरीजों की संख्या तय मापदंड से अधिक हो तो तुरंत उच्चाधिकारियों को सूचित करें, ताकि समय पर रोकथाम की जा सके। बैठक में कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनुराधा शर्मा, जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. अरिंदम राय, परिवार नियोजन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पवनेश, डॉ. प्रीति ठाकुर, जिला के 11 स्वास्थ्य खंडों के प्रमुख और सहयोगी स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
बॉक्स
जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी
बैठक से पूर्व सीएमओ ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला स्तरीय समारोह का शुभारंभ करते हुए जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसमें लोगों को एचआईवी, एड्स रोग के कारणों व बचाव बारे जागरूक किया जाएगा। इस दौरान प्रशिक्षु नर्सों द्वारा अस्पताल से मंडी शहर के विभिन्न बाजारों में जागरूकता रैली व जागरूकता नारों से लोगों को संदेश दिया। मंडी शहर के स्लम क्षेत्र जैंचू नौण आंगनबाड़ी केंद्र में एक स्वास्थ्य जांच शिविर हुआ। जिसमें लोगों को एचआईवी, एडस, यौन संचारी रोग, टीबी रोग, हैपेटाइटिस ए, बी की निशुल्क जांच की गई।