फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Endoscopy test is not being done in Nerchowk Medical College

नेरचौक मेडिकल कॉलेज में नहीं हो रहे एंडोस्कोपी टेस्ट

Tue, 04 Jan 2022 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Endoscopy test is not being done in Nerchowk Medical College
मंडी/नेरचौक (मंडी)। जिले के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान नेरचौक मेेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में गंभीर बीमारियों का पता लगाने के लिए किए जाने वाले एंडोस्कोपी टेस्ट की सुविधा नहीं मिल पा रही है। इस टेस्ट के लिए मरीजों को शिमला या मंडी के लिए रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन

रोजाना पांच से दस मरीजों को यहां से शिमला या फिर चंडीगढ़ में टेस्ट करवाने के लिए भेजा जा रहा है। एंडोस्कोपी टेस्ट की सुविधा आज तक इस संस्थान में नहीं मिल रही है। मंडी में केवल एक ही ऐसा निजी संस्थान है, जहां पर एंडोस्कोपी टेस्ट की सुविधा है। महंगा होने के चलते मरीज टेस्ट नहीं करवा पा रहे हैं। सुविधा न मिलने से मरीजों में रोष है। सरकार और स्वास्थ्य विभाग से गुहार लगाई कि एंडोस्कोपी टेस्ट की सुविधा मुहैया करवाई जाए।
विज्ञापन

...
निजी लैब में 3300 से 5000 तक वसूले जाते हैं दाम
निजी लैब में एंडोस्कोपी टेस्ट 3300 से 5000 रुपये में किया जाता है। अगर डॉक्टर विशेषज्ञ न हो तो यह टेस्ट करवाना जोखिम भरा हो जाता है। एंडोस्कोपी टेस्ट ऐसी स्टेज में करवाने को कहा जाता है जब हर तरह का इलाज करने के बाद भी मरीज को आराम नहीं मिल रहा हो। या उसकी बीमारी समझ में नहीं आ रही हो। ऐसे में डॉक्टर मरीजों को सलाह देते हैं कि वे यह टेस्ट करवाएं ताकि बीमारी का पता चल सके। टेस्ट के लिए एक छोटा सा कैमरा मरीज के मुंह और गले से गुजारा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
एंडोस्कोपी टेस्ट के लिए गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट की तैनाती होनी चाहिए। अगर सरकार गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट की तैनाती कर दे तो टेस्ट के उपकरणों को उपलब्ध करवाया जा सकता है।
-रूप चंद ठाकुर, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज नेरचौक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed