{"_id":"6926b5c514f06e8247bc9cc01b9a99b6","slug":"enchrochment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच किनारे अतिक्रमण पर चली जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच किनारे अतिक्रमण पर चली जेसीबी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Tue, 01 Dec 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कई सालों से कब्जाधारक ने एनएच किनारे दो से तीन मीटर तक अतिक्रमण कर रखा था। साथ ही ढाबे के आगे एनएच तक टाइल लगा रखी थीं। विभाग की ओर से नोटिस जारी करने के बाद अवैध कब्जा न हटाने पर कार्रवाई अमल में लाई गई। विभाग की कार्रवाई से कब्जाधारकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
मंगलवार को नायब तहसीलदार जेएस कटारिया की अगुवाई में राजस्व विभाग, नगर परिषद मंडी, नेशनल हाईवे अथारिटी के अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शहर के भ्यूली पुल के पास स्थित एक ढाबे के बाहर नेशनल हाईवे किनारे किए गए अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई शुरू की। जेसीबी मशीन से एनएच किनारे दो-तीन मीटर तक लगाई गईं टाइलों को उखाड़कर कब्जे को खाली करवाया गया।
विज्ञापन
नायब तहसीलदार जेएस कटारिया ने बताया कि पिछले कई सालों से नेशनल हाईवे किनारे कब्जाधारक ने अतिक्रमण कर रखा था। विभाग की ओर से कई बार अतिक्रमण को खाली करवाने के नोटिस जारी किए गए। उन्होंने बताया कि सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई जारी रहेगी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में नगर परिषद मंडी के एसडीओ प्रवीण शर्मा, नेशनल हाईवे के सहायक अभियंता, पटवारी, कानूनगो व अधिकारी मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन