फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   employs majority

एकजुट हों तकनीकी कर्मचारी : संघ

Sun, 22 May 2016 10:57 PM IST
मंडी
मंडी Updated Sun, 22 May 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन

मंडी। हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड में तकनीकी कर्मचारियों की संख्या में हो रही कमी पर प्रदेश विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ ने जग जागरण अभियान चलाया है। अभियान के तहत संघ के पदाधिकारी कुल्लू और मंडी में दो दिन के प्रवास पर रहे। संघ पदाधिकारियों ने बोर्ड में लगातार आ रही तकनीकी कर्मचारियों की कमी के बारे में सचेत किया। संघ नेताओं ने बिलासपुर में तैनात लाइनमैन की मौत पर भी शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन

    संघ के प्रदेशाध्यक्ष होशियार सिंह चंदेल ने कहा कि कुछ स्वयंभू नेता अनाप-शनाप बयानबाजी कर तकनीकी कर्मचारियों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने सभी तकनीकी कर्मचारियों से संगठित होने का आग्रह किया है। संघ का अधिवेशन समय पर होगा। संघ ने बोर्ड प्रबंधन से लाइनमैन से फोरमैन पदोन्नति को पांच वर्ष करने, अनुबंध पर रखे गए कर्मचारियों को छह वर्ष में नियमित करने, दैनिक भोगी कर्मचारियों को नियमित करने, एसएसए से जेई सब स्टेशन के 115 पदों को बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन


जन जागरण अभियान में तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष होशियार सिंह चंदेल, प्रदेश उपाध्यक्ष नेक राम ठाकुर, प्रदेश महामंत्री सुनील शर्मा, प्रदेश उप महामंत्री देविंद्र कुमार, अनिल सकलानी और प्रदेश महामंत्री मुकेश हांडा और जितेंद्र कुमार, हीरा लाल सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed