फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Employees receive the gift of DA before Diwali

Mandi News: दिवाली से पहले कर्मचारियों को मिले डीए की सौगात

Fri, 10 Oct 2025 01:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Employees receive the gift of DA before Diwali
मंडी। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने दिवाली से पहले डीए जारी करने को लेकर आवाज बुलंद की है। महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर और महासचिव मनीष गुलेरिया ने सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मांग उठाई है कि प्रदेश के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए की सौगात प्रदान करें ताकि त्योहारी सीजन में कर्मचारियों को आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पुरानी पेंशन बहाल कर कर्मचारी हितैषी होने का उदाहरण पेश किया है और अब डीए की सौगात देकर कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा प्रदान करें। कहा कि हिमाचल प्रदेश कर्मचारी शहीदी दिवस शुक्रवार को सुंदरनगर के शहीदी चौक में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन हिमाचल प्रदेश विद्युत कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में किया जा रहा है। कहा कि यह दिवस उन वीर कर्मचारियों को समर्पित है जिन्होंने कर्मचारियों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका त्याग, साहस और निष्ठा पूरे कर्मचारी वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि शहीदी दिवस पर शिक्षा, लोक निर्माण, स्वास्थ्य, राजस्व, जल शक्ति, वन, ग्रामीण विकास, कृषि, बिजली बोर्ड, परिवहन, पुलिस सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed