फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Employees of Krasna Lab did not get salary, fear of stopping test services

Mandi News: क्रस्ना लैब में बंद हो सकते हैं टेस्ट, दो माह से वेतन न मिलने पर कर्मचारियों ने चेताया

Thu, 08 May 2025 06:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 08 May 2025 06:55 AM IST
विज्ञापन
Employees of Krasna Lab did not get salary, fear of stopping test services
नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में सरकार द्वारा अधिकृत क्रस्ना लैब। -स्रोत : जागरूक पाठक - फोटो : सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो वायरल करने का आरोपी।
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर के नौ सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में संचालित क्रस्ना लैब के 15 से अधिक कर्मचारियों को पिछले दो माह से वेतन नहीं मिला है। इस कारण कर्मचारियों में भारी रोष है और उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो वे टेस्ट सेवाएं बंद कर देंगे।
विज्ञापन


सामुदायिक अस्पताल बीड़, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मकरीड़ी, नौहली, द्रमण, टिक्कन, पंडोल, गोलवां, लांगणा और उपमंडलीय अस्पताल जोगिंद्रनगर में स्थापित इन प्रयोगशालाओं में प्रतिदिन तीन हजार से अधिक टेस्ट किए जाते हैं। मगर वेतन संकट के चलते कामकाज प्रभावित होने लगा है। उपमंडलीय अस्पताल में कार्यरत लैब तकनीशियन वर्चुअल बैठक कर आंदोलन की रणनीति बना चुके हैं।
विज्ञापन


बता दें कि सरकारी अस्पतालों की प्रयोगशालाओं में दोपहर 12 बजे तक ही टेस्ट सेवाओं का लाभ मरीजों को मिलता है। जबकि सरकार द्वारा अधिकृत क्रस्ना लैब की विभिन्न शाखाओं में प्रतिदिन तीन हजार से अधिक टेस्ट 24 घंटे होते हैं। इन दिनों स्थानीय अस्पताल जोगिंद्रनगर की प्रयोगशाला में भी टेस्ट सेवाएं प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रस्ना लैब में कार्यरत कर्मचारियों के लंबित मासिक भुगतान के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। इसी सप्ताह भुगतान होने का आश्वासन भी मिला है। -सरिता ठाकुर, प्रभारी क्रस्ना लैब, नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed