फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Emphasis on strengthening cultural values

Mandi News: सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने पर दिया जोर

Mon, 29 Dec 2025 05:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 05:52 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on strengthening cultural values
नगवाईं (मंडी)। क्षेत्र के कलंगार में सोमवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत समरसता प्रमुख देवेंद्र कुमार ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर देवेंद्र कुमार ने समाज में समरसता, एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सामाजिक सौहार्द और आपसी सहयोग से ही एक मजबूत समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत नगवाईं के प्रधान श्याम लाल शर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक एकजुटता को समय की आवश्यकता बताया। हिंदू सम्मेलन समिति के संयोजक मनोहर लाल ने बताया कि कार्यक्रम में एकल अभियान की बहनों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। सरस्वती विद्या मंदिर नगवाईं की छात्राओं ने भी अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। सम्मेलन में डॉ. राजकुमार, राजमल, संजीव, ओत राम, बलदेव, यशपाल, समाजसेवी सोहन लाल कपूर व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed