फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Emotional tribute paid to Sia

Mandi News: सिया को दी भावुक श्रद्धाजंलि

Sun, 26 Apr 2026 01:37 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Emotional tribute paid to Sia
दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सरकाघाट (मंडी)। नैन गांव की दिवंगत बेटी सिया गुलेरिया की स्मृति में शनिवार को चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूशन दीनबंधु सेवा मंडल भरनाल में एक भावुक श्रद्धांजलि एवं प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिया के शोकाकुल पिता जोगिंद्र सिंह, दादा लुदर सिंह गुलेरिया, जीवन लाल और योगराज, तथा चाचा भूपिंद्र सिंह और नरेंद्र सिंह ने संस्थान के बच्चों के साथ कुछ पल बिताए। संस्थान की ओर से बच्चों और समस्त स्टाफ ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
इस हृदयविदारक क्षण में गांव के प्रबुद्ध नागरिक शिवचरण सिंह कश्मीर सिंह और सुरेंद्र ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। संस्थान प्रभारी प्रेम सिंह ने गहरे दुख और रुंधे हुए गले से कहा कि मासूम बच्ची के साथ हुई यह पैशाचिक क्रूरता केवल एक अपराध नहीं, बल्कि हमारी आत्मा पर हुआ गहरा प्रहार है। इस अवसर पर पूर्व प्रधान सुनील ठाकुर, लाल सिंह, राजेंद्र राणा और धर्मपाल ने भी गहरा दर्द और आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन

उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में यह मांग उठाई कि देवभूमि को बेटियों की सुरक्षा के लिए सभी प्रकार के नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार का पूर्ण रूप से उन्मूलन अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed