{"_id":"673cd9ca64d5e26fa60b9d97","slug":"electricity-remained-off-due-to-testing-of-equipment-in-the-switchyard-mandi-news-c-90-1-ssml1045-140646-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: स्विचयार्ड में उपकरणों की टेस्टिंग से बंद रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: स्विचयार्ड में उपकरणों की टेस्टिंग से बंद रही बिजली
विज्ञापन
बस्सी परियोजना के स्विचयार्ड में मरम्मत कार्य को पूरा करते तकनीकी कर्मचारी।
जोगिंद्रनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड की 66 मेगावाट पन विद्युत परियोजना बस्सी से बिजली आपूर्ति न होने से उपमंडल जोगिंद्रनगर से मारंडा तक बिजली संकट गहराया रहा। शहरी क्षेत्रों में भी बिजली गुल होने से सरकारी कार्यालयों, बैंकों, डाकघर में कामकाज प्रभावित रहा।
बस्सी परियोजना के 132 केवी स्विचयार्ड के विद्युत उपकरणों की टेस्टिंग के चलते मंगलवार सुबह 9:00 बजे से देर शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति नहीं हो पाई। इससे नगर परिषद क्षेत्र और आधे से अधिक बाजार में ब्लैक आउट रहा। हजारों विद्युत उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। कारोबारियों को भी अपने कामकाज मोबाइल की रोशनी से निपटाने पड़े। शहरी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में बिजली आपूर्ति करने के लिए स्थानीय बिजली बोर्ड को वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी।
सब स्टेशन मकरीड़ी और लडभड़ोल क्षेत्र के अलावा चौंतड़ा सब डिवीजन में बैजनाथ से बिजली आपूर्ति करने के प्रयास भी नाकाफी साबित हुए। देर शाम करीब पांच बजे मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद जोगिंद्रनगर उपमंडल और आसपास के क्षेत्रों में बिजली बहाल हुई। व्यापार मंडल जोगिंद्रनगर के अध्यक्ष भास्कर ने बताया कि बिजली गुल हो जाने से शहर के कारोबारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
उधर, बस्सी परियोजना के सहायक अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि बस्सी परियोजना के 132 केवी सब स्टेशन में लगे विद्युत उपकरणों की जांच के लिए बिजली आपूर्ति रोकनी पड़ी। इसकी जानकारी उपभोक्ताओं को पहले ही दे दी गई थी।
000