फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Electricity not restored from Bassi Project's transformer even after six days

Mandi News: बस्सी प्रोजेक्ट के ट्रांसफार्मर से छह दिन बाद भी बिजली बहाल नहीं

Thu, 06 Mar 2025 06:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 06 Mar 2025 06:46 AM IST
विज्ञापन
Electricity not restored from Bassi Project's transformer even after six days
जोगिंद्रनगर (मंडी)। प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के 66 मेगावाट बस्सी प्रोजेक्ट में स्थापित 16 एमवी के ट्रांसफार्मर से छह दिन बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। इससे विद्युत मंडल जोगिंद्रनगर के पांच सब डिविजनों के 40 हजार विद्युत उपभोक्ताओं की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

सब डिविजन मकरीड़ी, चौंतड़ा, जोगिंद्रनगर एक, दो और लडभड़ोल के अधीन आने वाले 559 विद्युत ट्रांसफार्मरों में अचानक विद्युत भार में कटौती हो जाने से ब्लैकआउट जैसे हालात बन गए हैं। बिजली गुल हो जाने से सरकारी कार्यालयाें में कर्मचारियों और शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

16 एमवी के विद्युत भार के मंडल जोगिंद्रनगर में इन दिनों पांच एमबीए विद्युत भार ही बैजनाथ, धर्मपुर से मिल पा रहा है। बस्सी प्रोजेक्ट के 16 एमवी के ट्रांसफार्मर से एक एमबीए विद्युत भार तक नहीं मिल पा रहा है। 28 फरवरी को बस्सी प्रोजेक्ट के ट्रांसफार्मर में ओवरहीट हो जाने से 132 केवी स्विचयार्ड और 33/11 की हाई वोल्टेज तारों से आपूर्ति अचानक ठप हो जाने से उपभोक्ता अभी भी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली की आपूर्ति ठप हो जाने से बोर्ड परीक्षाएं दे रहे बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। उधर, विद्युत मंडल जोगिंद्रनगर के अधिशासी अभियंता पूर्ण चंद ने बताया कि बैजनाथ और धर्मपुर से बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था कर शहरी क्षेत्र को रोशन किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली सेवाएं अभी भी प्रभावित हो रही हैं। बस्सी प्रोजेक्ट के एआरई मनोज सेन ने कहा कि 16 एमवी के विद्युत ट्रांसफार्मर को जल्द बहाल करने के लिए अभी 48 घंटे का और समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed