Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Chaos on the highway following a collision between a private bus and a car; traffic jammed for half an hour.

Mandi News: निजी बस और कार की टक्कर के बाद हाईवे पर हंगामा, आधा घंटा लगा जाम

Wed, 11 Nov 2026 05:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
Chaos on the highway following a collision between a private bus and a car; traffic jammed for half an hour.
दोनों पक्षों में आरोप-प्रत्यारोप के बाद पुलिस ने कब्जे में लिए वाहन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। साईं बाजार में निजी बस और कार की टक्कर के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मंडी-पठानकोट हाईवे पर करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया और स्थिति संभालते हुए यातायात बहाल करवाया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार साईं बाजार के तंग मोड़ पर निजी बस और सामने से आ रही कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे में कार को काफी नुकसान पहुंचा, जबकि बस को भी मामूली क्षति हुई। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। हादसे के बाद बस और कार चालकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। एक पक्ष ने बस चालक पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया, जबकि दूसरे पक्ष ने कार चालक को गलत दिशा से आने के लिए जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के समर्थन में लोग मौके पर जुटने लगे। सड़क पर वाहन खड़े होने के कारण हाईवे पर जाम लग गया। इससे मंडी, बैजनाथ और पालमपुर की ओर जाने वाली बसों समेत छोटे वाहन भी फंस गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर यातायात बहाल करवाया। काफी देर तक चली बहस के बाद पुलिस दोनों वाहनों को थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी जितेंद्र, कमल और विवेक ने बताया कि साईं बाजार में सड़क की कम चौड़ाई, अवैध पार्किंग और वाहनों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से यहां स्पीड ब्रेकर लगाने और अवैध पार्किंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed