फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Electricity board pensioners asked for outstanding amount

Mandi News: विद्युत बोर्ड पेंशनरों ने मांगी बकाया राशि

Tue, 12 Nov 2024 12:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Electricity board pensioners asked for outstanding amount
बलद्वाड़ा (मंडी)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद पेंशनर फोरम बलद्वाड़ा-भाबला के सेवनिवृत्त कर्मचारियों की मासिक बैठक भांबला में सोमवार को हुई। विद्युत बोर्ड पेंशनरों ने बकाया राशि जल्द जारी करने की मांग उठाई है। बैठक की अध्यक्षता रूप लाल शर्मा ने की। बैठक में रूपलाल शर्मा ने कहा कि बिजली बोर्ड की हालत दिन प्रतिदिन दयनीय हो रही है। प्रदेश सरकार और बोर्ड के पास सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाया भुगतान के लिए पैसा नहीं है।
विज्ञापन

इसके लिए एकजुट होकर आवाज उठानी होगी और एक साथ मिलकर चलना होगा। बैठक में सरकाघाट यूनिट के प्रधान बीरी सिंह ठाकुर और वरिष्ठ उपाध्यक्ष मेहर सिंह गारला ने कहा कि एकजुटता ही मांगों को हल करने में काम आएगी। बैठक में फोरम सचिव जगदीश गुप्ता ने भी पेंशनरों को आ रही समस्या के बारे में अवगत करवाया। बैठक में बलदेव राम ठाकुर, राम नाथ ठाकुर, अमी चंद वर्मा, दलीप ठाकुर, राम लाल शर्मा, सोहन सिंह ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed