फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Elders are fulfilling their duty by voting at the last stage of their life

Mandi News: उम्र के आखिरी पड़ाव में मतदान कर बुजुर्ग निभा रहे फर्ज

Thu, 23 May 2024 02:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Elders are fulfilling their duty by voting at the last stage of their life
चारजू देवी उम्र 103 वर्ष गांव बसालन करसाल
जोगिंद्रनगर/ लड़भड़ोल (मंडी)। लोकसभा चुनाव को लेकर 90 साल की ऊपर की आयूु के वरिष्ठ नागरिकों में घरद्वार पोस्टल बैलेट से मतदान करने को लेकर उत्साह दिखा रहे हैं। उपमंडल के कई गांवों में वरिष्ठ नागरिक मतदान के लिए इंतजार करते नजर आए। उपमंडल में सबसे बुजुर्ग बसालन करसाल की 103 वर्षीय चारजू देवी और खद्दर में 102 वर्षीय रंचो देवी ने मतदान किया। इसके अलावा लाहला में 93 वर्षीय सूंकी देवी और खलेही एक में पार्वती देवी उम्र 91 वर्ष की उम्र में मतदान कर अपना फर्ज निभाया। वहीं, गांव भड़याड़ा में बुजुर्ग दंपती 96 वर्षीय पूर्ण सिंह और उनकी पत्नी विद्या देवी ने 92 साल की उम्र में मतदान किया। जोगिंद्रनगर निर्वाचन क्षेत्र में पोस्टल बैलेट से मतदान करवाने के लिए 12 मोबाइल टीमें बनाई गई हैं। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिंद्रनगर मनीश चौधरी ने बताया कि निर्वाचन क्षेत्र में कुल 960 पात्र मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से मतदान करने की इच्छा व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि 23 मई को निरोहली, गंगोटी, सिमस, सांडा, ऊटपुऱ, ठारा, डोल, गियुणी-एक, लडवाण बूहली, बसाही, चलारग, बल्ह, बनौण, सूजा, मटरू, बदेहड़, मचकेहड़, कोहरा, पडैन-एक, पडैन-दो, ढेलू-एक, ढेलू-दो, जोगिंद्रनगर-पांच, गरोडू-एक, पलहूण, मझारनू-एक, मझारनू-दो, नकेहड़, छाणग, गुम्मा, चनेहड़-दो तथा अंदरालू मतदान केंद्र में पोस्टल बैलेट से मतदान होगा।

चारजू देवी उम्र 103 वर्ष गांव बसालन करसाल

चारजू देवी उम्र 103 वर्ष गांव बसालन करसाल

चारजू देवी उम्र 103 वर्ष गांव बसालन करसाल

चारजू देवी उम्र 103 वर्ष गांव बसालन करसाल

चारजू देवी उम्र 103 वर्ष गांव बसालन करसाल

चारजू देवी उम्र 103 वर्ष गांव बसालन करसाल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed