फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Eight-room house reduced to ashes late at night, 20 people survived

Mandi News: देर रात आठ कमरों का मकान राख, 20 लोगों की जान बची

Sun, 07 Jun 2026 12:56 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Eight-room house reduced to ashes late at night, 20 people survived
मकान में सो रहे थे पांच परिवारों के करीब 20 सदस्य
विज्ञापन

सरकाघाट के खलारडू में हुआ अग्निकांड, आठ लाख के नुकसान का अनुमान
आग लगने के कारणों का नहीं चल पाया पता
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत खलारडू में शुक्रवार देर रात करीब दो बजे हुए भीषण अग्निकांड में एक आठ कमरों का स्लेटपोश मकान जलकर पूरी तरह राख हो गया। आग लगने से प्रभावित परिवार को लगभग आठ लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। गनीमत यह रही कि मकान में सो रहे करीब 20 लोगों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार रात करीब दो बजे मकान में अचानक आग भड़क उठी। उस समय मकान में एक ही परिवार से जुड़े पांच परिवारों के करीब 20 सदस्य, जिनमें बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल थे, सो रहे थे। परिवार की सदस्य लीला देवी ने बताया कि निचली मंजिल में सोते समय उन्हें ऊपर किसी के चलने जैसी आहट सुनाई दी। जब उन्होंने उठकर देखा तो पूरे मकान में आग फैल चुकी थी।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने शोर मचाकर अन्य सदस्यों को जगाया। सभी ने मिलकर सबसे पहले बुजुर्गों, बच्चों और पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाला। आग बुझाने के लिए टुल्लू पंपों की मदद से प्रयास किए गए। आसपास के घर लगभग आधा किलोमीटर दूर होने के बावजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही नव-निर्वाचित ग्राम पंचायत प्रधान अशोक गुलेरिया भी मौके पर पहुंचे और प्रशासन को इसकी जानकारी दी। तहसीलदार सरकाघाट मुनीष शर्मा ने बताया कि हल्का पटवारी हेमंत राणा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, आग से करीब आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों कौशल्या देवी पत्नी गणपत, कमला देवी पत्नी रोशन लाल, लीला देवी पत्नी ईश्वर दास, सुभाष पुत्र ईश्वर दास तथा दीप पुत्र रोशन को शीघ्र राहत एवं उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग की है। तहसीलदार ने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed