फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   eid ul juha celiberated

नमाज अदा कर अमन और खुशहाली के लिए मांगी दुआएं

Tue, 13 Sep 2016 06:37 PM IST
मंडी
मंडी Updated Tue, 13 Sep 2016 06:37 PM IST
विज्ञापन
eid ul juha celiberated
मंडी की मोती मस्जिद में ईद की नमाज अता करते मुस्लिम। - फोटो : अमर उजाला
मंडी/सुंदरनगर। जिलाभर में ईद-उल-जुहा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मस्जिदों में सैकड़ों मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा कर अमन और खुशहाली के लिए दुआएं मांगी। नमाज के बाद एक-दूसरे को गले लगा कर ईद की मुबारकबाद दी। ईद उल जुहा का पर्व मंगलवार को मंडी, सुंदरनगर के अलावा जिला भर में मनाया गया। मंडी शहर के जेल रोड स्थित जामा मस्जिद और मंगवाई स्थित मोती मस्जिद में सैकड़ों मुसलमानों ने नमाज अदा की। भोजपुर स्थित जामा मस्जिद में सुबह ईद की नमाज अदा करने के लिए सैकड़ों लोग पहुंचे। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए ऑल हिमाचल मुस्लिम वेलफेयर सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एजी शेख ने इस दिन की महिमा का बखान करते हुए कहा कि मुस्लिम वर्ग के लोग हजरत इस्माइल की कुर्बानी के जज्बात में खुदा के लिए अपने जीवन की कुर्बानी देने को तैयार हो गए थे। ईद उल जुहा का पर्व अल्लाह की राह में हर शह को कुर्बान करने के जज्बे को पैदा करने का संदेश देता है। इससे शिक्षा लेते हुए सभी को मिल कर देश की एकता व अखंडता के लिए कार्य करते हुए एक-दूसरे के सुख-दुख में शामिल होकर देश की तरफ बुरी नजर से देखने वालों को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। भोजपुर स्थित जामा मस्जिद में इमाम मौलाना सनावर ने ईद की नमाज अदा कराई। उन्होंने कहा कि इस्लाम मानने वालों को ईद-अल-जुहा का पर्व कुर्बानी के जज्बे में समर्पण के साथ आपसी भाईचारे और प्यार का संदेश देता है। उन्होंने संप्रदाय के लोगों सहित क्षेत्रवासियों को ईद के पर्व की बधाई दी। ईद पर सभी ने एक-दूसरे के गले मिलकर बधाई दी व सगे-संबंधियों और पड़ोसियों को भेंट भी प्रदान की। बच्चों को अपने बड़ों से ईदी मिलने पर उनके चेहरों पर खुशी देखते ही बनती थी। इधर, डीनक स्थित मस्जिद में जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोरचा के जिला अध्यक्ष आफताब मोहम्मद ने उपस्थित लोगों को ईद की बधाई दी तथा इस दिन की महिमा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed