फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   egitation control on police

अनशन समाप्त कराने भेजी पुलिस, माहौल तनावपूर्ण

Wed, 25 May 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Wed, 25 May 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन

मांगों को मनवाने के लिए टिहरा में चल रहे किसान सभा के आमरण अनशन को समाप्त करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचने से बुधवार को माहौल तनावपूर्ण रहा। किसान सभा के समर्थन में तनिहार, टिहरा, कोट, डरवाड़, सज्याओपिपलू, ग्रयोह, चोलथरा पंचायतों की सैकड़ों महिलाओं ने आमरण अनशन पर बैठे लोगों को जबरन उठाने का विरोध किया।

विज्ञापन


व्यापारियों ने भी दोपहर बाद टिहरा बाजार बंद रखा। माहौल तनावपूर्ण होने पर एसडीएम धर्मपुर किशोरी लाल और डीएसपी सरकाघाट मदन धीमान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आमरण अनशन को समाप्त करने के लिए पंडोह से भी अतिरिक्त पुलिस मौके पर बुलाया है। जिससे तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


किसान सभा खंड धर्मपुर ने टिहरा को संधोल में न मिलाने व पीएचसी का दर्जा बढ़ाने, सार्वजनिक शौचालय बनाने और टिहरा को उप तहसील का दर्जा देने आदि मांगों को लेकर क्रमिक अनशन के बाद आमरण अनशन शुरू किया। तीसरे दिन बुधवार को पुलिस बल ने जबरन आमरण अनशन पर बैठे लोगों को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन अनशन पर बैठे और लोगों ने कहा कि तब तक वहां यहां नहीं जाएंगे जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार टिहरा प्रवीण अत्री तथा एसएचओ सरकाघाट संदीप कुमार को आमरण अनशन पर बैठे भूपेंद्र सिंह पठानिया, मोहन लाल, अनिल कुमार, अरूण अत्री व अजय सकलानी को उठाने का प्रयास किया। इसका महिलाओं ने विरोध किया। नायब तहसीलदार टिहरा प्रवीण अत्री ने कहा कि अनशनकारियों को सकारात्मक तरीके से अनशन खत्म करने की अपील की गई, लेकिन अनशन पर बैठे लोगों ने बात नहीं मानी।


किसान सभा के खंड अध्यक्ष एवं जिला परिषद भूपेंद्र सिंह पठानिया ने कहा कि सरकार उनकी मांगों पर पिछले 64 दिनों से कोई गौर नहीं कर रही है। सरकार उन्हें प्रशासनिक दबाव बनाकर जबरदस्ती उठाने की कोशिश कर रही है। किसान सभा ने प्रशासन और सरकार को चेतावनी दी है कि जब तब मांगें नहीं मानी जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। 27 मई को टिहरा में घेरा डालों आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर रणताज राणा, रामचंद, करतार सिंह, रूपचंद, मेहर सिंह, रणवीर, डा. चेतराम, परमानंद, इंद्र सिंह, मुनीश शर्मा, निर्मला चौहान आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed