धर्मपुर (मंडी)। बाढ़ से प्रभावित एचआरटीसी धर्मपुर डिपो में सरकार की ओर से तेजी से राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य शुरू कर दिए गए हैं। प्रदेश सरकार की संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
उन्होंने कहा कि सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है कि डिपो जल्द से जल्द पुनः सुचारु रूप से कार्य करने योग्य हो जाए। उपाध्यक्ष ने बताया कि जिन बसों की मरम्मत संभव है, उन्हें जल्द ही सड़कों पर उतारने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ. जय कुमार आजाद, आरएम सरकाघाट, युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय सकलानी सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। संवाद