फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Efforts to remove trees that pose a threat to Jogindernagar begin

Mandi News: जोगिंद्रनगर में खतरे बने पेड़ों को हटाने की कवायद शुरू

Thu, 21 May 2026 12:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Efforts to remove trees that pose a threat to Jogindernagar begin
भराडू में लोक निर्माण विभाग ने काटे पेड़
विज्ञापन

बिजली के हाई-वोल्टेज तारों के लिए खतरा बने पेड़ों को भी हटाने का निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में खतरा बने असुरक्षित पेड़ों को हटाने की कवायद शुरू हो गई है। उपमंडल में हादसों का कारण बन रहे आयु पूर्ण कर चुके पेड़ों को हटाने के लिए विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। फील्ड रिपोर्ट में सूखे पेड़ों की जानकारी भी एसडीएम कार्यालय में तलब करने की हिदायत दी गई है।



भराडू में लोक निर्माण विभाग ने स्कूल के समीप खतरा बने पेड़ों को हटाकर आम लोगों और स्कूली विद्यार्थियों को बड़ी राहत प्रदान की है। वहीं, भट्ठा और चौंतड़ा में भी असुरक्षित पेड़ों को हटाने को लेकर स्थानीय प्रशासन ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन




एसडीएम कोर्ट में विचाराधीन ऐसे मामलों के शीघ्र निपटारे और आवश्यक कार्रवाई को अमल में लाने की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि कुछ माह पहले भट्ठा में एक पेड़ के अचानक गिरने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी। वहीं, मंडी–पठानकोट हाईवे पर चौंतड़ा के समीप जलशक्ति विभाग के भवन पर पेड़ गिरने से बड़ा हादसा हुआ था। अंधड़ के दौरान बिजली के हाई-वोल्टेज तारों के लिए खतरा बने पेड़ों को हटाने का भी निर्णय लिया गया है। बुधवार को लोक निर्माण विभाग जोगिंद्रनगर के कनिष्ठ अभियंता राहुल ने बताया कि मच्छयाल, भराडू और ब्यूंह सड़क से सटे असुरक्षित पेड़ों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम मनीश चौधरी ने कहा कि उपमंडल में खतरा बने असुरक्षित पेड़ों को नियमों के तहत हटाने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed