{"_id":"633dc6262bb59b74b92fe48f","slug":"effigy-of-ravana-meghnada-and-kumbhkarna-burnt-on-the-bank-of-byas-river-in-mandi-town-mandi-news-sml423999822","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में ब्यास नदी के किनारे जले रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में ब्यास नदी के किनारे जले रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला भर में दशहरा धूमधाम से मनाया गया। छोटी काशी मंडी में विक्टोरिया ब्रिज के समीप बनी अस्थायी पार्किंग के मैदान में राजदेवता माधोराय की छड़ और देवी महाकाली के रथ की अगुवाई में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जले।
इससे पहले दोपहर करीब 3:00 बजे राजदेवता माधोराय के मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद उनकी अगुवाई में दशहरा की झांकी निकाली गई। रामलीला को प्रस्तुत करती झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकी स्कूल बाजार से शुरू हुई और बाबा भूतनाथ का आशीर्वाद लेने के बाद राजदेवता माधोराय की पालकी मंदिर लौटी।
झांकी के साथ केवल उनकी छड़ी रही। इस दौरान सेरी बाजार, नए सुकेती, पुराने पुल, महामृत्यंजय चौक, चौहटा बाजार, समखेतर होते हुए नए विक्टोरिया पुल से दशहरा स्थल तक पहुंची। दशहरा स्थल पर पुतलों के दहन में सैकड़ों लोग बुराई पर अच्छाई की जीत के गवाह बनें।
विज्ञापन
हर साल पड्डल मैदान में दशहरा उत्सव मनाया जाता है लेकिन इस वर्ष अग्निवीर भर्ती के चलते आयोजन विक्टोरिया पुल के पास अस्थायी पार्किंग के मैैदान में हुए। इस दौरान एसडीएम रीतिका लिंदल विशेष रूप से मौजूद रहीं।
नगर निगम की महापौर दीपाली जस्वाल, उप महापौर वीरेंद्र भट्ट, निगम आयुक्त एचएस राणा, पार्षद पुष्पाराज, निर्मला, नेहा, माधुरी, योगराज, भानू सहित जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।