{"_id":"6a4a38391acc6baddd0c2b1a","slug":"education-minister-rohit-thakur-listened-to-public-grievances-mandi-news-c-90-1-mnd1024-203605-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सुनीं जनसमस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सुनीं जनसमस्याएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
डैहर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने अपने मंडी जिले के दौरे के दौरान रविवार को सुंदरनगर, नाचन और सराज विधानसभा क्षेत्रों से आए लोगों एवं जनप्रतिनिधियों की समस्याएं सुनीं। विभिन्न पंचायतों और स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों ने शिक्षा, सड़क, पेयजल तथा अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर शिक्षा मंत्री को मांगपत्र सौंपे। इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय डैहर और राजकीय महाविद्यालय निहरी से संबंधित विभिन्न समस्याएं एवं आवश्यकताएं भी उनके समक्ष रखी गईं।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सभी मांगपत्रों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन देते हुए कहा कि प्रत्येक मांग का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण किया जाएगा। जिन मामलों का समाधान सरकार के स्तर पर संभव होगा, उनमें नियमानुसार शीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
बॉक्स
डैहर और निहरी कॉलेजों में कॉमर्स संकाय का मामला अभी लंबित
राजकीय महाविद्यालय डैहर और निहरी में कॉमर्स संकाय बंद किए जाने का मामला अभी लंबित है। इस संबंध में उठाई गई मांग पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि वह इस विषय को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।