फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Earthquake-resistant building construction will reduce the risk of disaster: SDM

भूकंपरोधी भवन निर्माण से कम होगा आपदा का जोखिम : एसडीएम

Thu, 23 Oct 2025 10:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Earthquake-resistant building construction will reduce the risk of disaster: SDM
जोगिंद्रनगर (मंडी)। समर्थ अभियान के तहत जोगिंद्रनगर बस अड्डा और कॉलेज परिसर में आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लोगों को आपदा से न्यूनतम नुकसान के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

एसडीएम मनीश चौधरी ने बताया कि आपदा के जोखिम से निपटने के लिए भूकंपरोधी भवन निर्माण जरूरी है। इसके लिए वास्तुकार के परामर्श के बाद ही भवन निर्माण पर आवश्यक सामग्री इस्तेमाल में लाएं। आपदाओं से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका लोगों में जागरूकता और तत्परता है। लोगों का आह्वान किया कि वे आपदा से संबंधित जानकारी अपने परिवार, बच्चों और बुजुर्गों के साथ साझा करें, ताकि आपदा के समय सभी की सुरक्षा सुनिश्चित हाे सके।
विज्ञापन

इससे पहले समर्थ जिला स्तरीय जन जागरूकता अभियान के तहत आयोजित इन कार्यक्रमों में सरस्वती म्यूजिकल ग्रुप बरोटी, धर्मपुर के कलाकारों ने गीत संगीत व नुक्कड़-नाटकों के माध्यम से लोगों को आपदा प्रबंधन की जानकारी दी। कलाकारों ने लोगों को भूकंपरोधी भवन निर्माण, आपदाओं के समय बरती जाने वाली सावधानियों तथा भूकंप, भूस्खलन और आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले उपायों के बारे में बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed