फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   E-KYC will be done before financial assistance: BhupendraE-KYC will be done before financial assistance: Bhupendra

वित्तीय सहायता से पहले होगी ई-केवाईसी : भूपेंद्र

Tue, 09 Sep 2025 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
E-KYC will be done before financial assistance: BhupendraE-KYC will be done before financial assistance: Bhupendra
धर्मपुर (मंडी)। राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड के सदस्य भूपेंद्र सिंह ने कहा कि 1.12 लाख मजदूरों की रुकी वित्तीय सहायता को दो माह में जारी करने का निर्णय लिया गया है। शिमला में हुई बैठक में इस मुद्दे को प्रमुखता से रखा गया था। इसमें 95704 मजदूरों के बच्चों की छात्रवृत्ति, 9656 की शादी, 1283 चिकित्सा सहायता, 321 की मृत्यु एवं अंतिम संस्कार सहायता, 3467 की प्रसूति सहायता, 354 की आवास, 423 की बालिका जन्म सहायता आदि लंबित हैं। इससे पहले इनकी पंचायत वेरिफिकेशन और ई-केवाईसी पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

बताया कि बोर्ड की ओर से स्वर्ण जयंती आवास योजना के लाभार्थी पंजीकृत निर्माण मजदूरों को भी बोर्ड से मैचिंग ग्रांट देने तथा इसके लिए पति पत्नी में से किसी एक का पंजीकरण होने पर भी सहायता प्रदान की जाएगी। बोर्ड सदस्य ने मंडी जिले के करसोग और धर्मपुर में बोर्ड का उप कार्यालय खोलने के बारे मे प्रस्ताव रखा। इसके अलावा सभी राशन डिपुओं के बाहर सूचना बोर्ड लगाने के लिए हमीरपुर जिले से पायलट लेवल पर कार्य शुरू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed