फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   E-KYC done for 40 laborers in Sajyaopiplu

Mandi News: सज्याओपिपलु में 40 मजदूरों की करवाई ई-केवाईसी

Thu, 02 Jan 2025 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
E-KYC done for 40 laborers in Sajyaopiplu
धर्मपुर (मंडी)। श्रमिक कल्याण बोर्ड ने मजदूरों की ई-केवाईसी के लिए सज्याओपिपलु स्थित आंबेडकर भवन में शिविर का आयोजन किया। इसमें 40 मजदूरों की ई-केवाईसी की गई। बोर्ड के सदस्य भूपेंद्र सिंह शिविर में मौजूद रहे। राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड में मजदूरों का पंजीकरण, नवीनीकरण और वित्तीय लाभ लेने के लिए अब ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन

बोर्ड सदस्य भूपेंद्र सिंह और सरकाघाट कार्यालय प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि धर्मपुर विकास खंड में सर्वाधिक 20 हजार मनरेगा और निर्माण मजदूर बोर्ड से पंजीकृत हैं। इन सभी की ई-केवाईसी अगले दो महीने में सरकाघाट कार्यालय तथा ग्राम पंचायतों में की जाएगी। ई-केवाईसी करने के लिए सभी मजदूरों के कार्ड आधार कार्ड से लिंक किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके लिए परिवार रजिस्टर की नकल, बैंक पासबुक की प्रतिलिपि, बोर्ड की ओर से जारी पहचान कार्ड, आधार से लिंक फोन नंबर और 90 दिनों का रोजगार प्रमाण पत्र लगेंगे। अगले चरण में कांगो का गहरा, टिहरा, डरवाड़, संधोल और धर्मपुर में इस तरह के शिविर लगाए जाएंगे। इस अवसर पर रणताज राणा, मोहन लाल, नानक चंद, सोहन सिंह आदि उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed