Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Dust contamination in isolation ward for pregnant women, newborns shifted

Mandi News: धूल मिट्टी से गर्भवती महिलाओं के आइसोलेशन वार्ड में संक्रमण, शिफ्ट किए नवजात

Wed, 20 May 2026 12:29 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Dust contamination in isolation ward for pregnant women, newborns shifted
मरम्मत कार्य के चलते लेबर रूम और गायनी वार्ड में नियमित सैनिटाइजेशन बनाए रखने की व्यवस्था बाधित
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में बन रहा अत्याधुनिक सुविधाओं से लेस वार्ड

संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में गर्भवती महिलाओं के आइसोलेशन वार्ड में उड़ रही धूल-मिट्टी के कारण संक्रमण की आशंका बढ़ गई है। लेबर रूम में प्रसव से पहले गर्भवती महिलाओं को आइसोलेशन वार्ड में रखने की व्यवस्था प्रभावित होने से प्रसव सेवाओं पर भी नकारात्मक असर पड़ा है। गर्भावस्था के दौरान धूल और दूषित वातावरण से शिशुओं में संक्रमण की आशंका को देखते हुए प्रसूता महिलाओं को गायनी वार्ड से स्थानांतरित करना पड़ा है। बीते कुछ दिनों से अस्पताल परिसर के विभिन्न हिस्सों में चल रहे मरम्मत कार्य के चलते लेबर रूम और गायनी वार्ड में नियमित सैनिटाइजेशन बनाए रखने की व्यवस्था बाधित हुई है, जिससे गर्भवती महिलाओं की परेशानियां बढ़ गई हैं। प्रतिदिन 50 से अधिक गर्भवती महिलाओं का उपचार उपमंडलीय अस्पताल में किया जा रहा है। इस दौरान लेबर रूम के समीप स्थित आइसोलेशन वार्ड, नर्सों के ड्यूटी कक्ष तथा आवश्यक दवाओं के भंडारण की व्यवस्था भी प्रभावित हुई है, जिससे प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिलाओं की कठिनाइयां और बढ़ गई हैं। गौरतलब है कि नागरिक अस्पताल में नवजात शिशुओं के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक नया वार्ड निर्माणाधीन है। उधर, अस्पताल के एसएमओ डॉ. विकास नाथ ने बताया कि वार्ड निर्माण कार्य के कारण आइसोलेशन वार्ड और गर्भवती महिलाओं के वार्ड की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं। संक्रमण से बचाव के लिए मरीजों को अन्य वार्डों में उपचार प्रदान किया जा रहा है। आपात स्थिति में प्रसव सेवाएं जारी हैं। साथ ही सामान्य प्रसव सुचारू रूप से संचालित करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed