फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Due to the closure of the highway, there were queues of vehicles, passengers were troubled by the jam

Mandi News: हाईवे बंद रहने से वाहनों की लगीं कतारें, जाम से यात्री हुए परेशान

Sat, 09 Aug 2025 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Due to the closure of the highway, there were queues of vehicles, passengers were troubled by the jam
मंडी कुल्लू के बीच नौ मील के पास एनएच पर जाम में फंसे वाहन। संवाद - फोटो : संवाद
पंडोह (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे मंडी और कुल्लू के बीच करीब 18 घंटे बाद शनिवार दोपहर को बहाल हुआ। जगह-जगह हुए भूस्खलन के बाद मलबे को हटाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हाईवे बंद होने पर वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया गया था। ज्यादातर वाहनों में मालवाहक वाहन थे। फल-सब्जियां आदि लेकर जा रहे वाहन भी फंसे रहे। इससे जाम लग गया। इस कारण यात्री भी परेशान हुए।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब 5:00 बजे भारी बारिश शुरू हुई। 6:00 बजे से ही हाईवे 9 मील, पंडोह बांध कैंची मोड़, जोगनी मोड़, दवाड़ा, झलोगी, बनाला शनि मंदिर और पनारसा सहित कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण बंद हो गया। बरसात इतनी तेज थी कि शाम होते-होते वाहनों के पहिए थम गए। राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। लोक निर्माण विभाग और एनएचएआई की टीमों ने शनिवार सुबह लगातार मलबा हटाने का कार्य जारी रखा। इसके बाद शनिवार दोपहर करीब 12 बजे हाईवे को एकतरफा बहाल किया गया।
विज्ञापन

हाईवे खुलते ही मार्ग पर जाम लग गया। मंडी और कुल्लू दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं। चार से पांच स्थानों पर वनवे यातायात के चलते यात्रियों को एक ही जगह पर घंटों इंतजार करना पड़ा। पुलिस प्रशासन ने हालात को संभालने के लिए मंडी की तरफ से आने वाले वाहनों को 9 मील और नागचला फोरलेन पर, जबकि कुल्लू की तरफ से आने वाले वाहनों को पनारसा से पहले सुरक्षित स्थानों पर रोका। पुलिस और प्रशासन की टीमें जगह-जगह मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि वाहनों के दबाव के चलते जाम लगा है। पुलिस जवान व्यवस्था सुचारु बना रहे हैं। उन्होंने चालकों से अपील की है कि पहाड़ में हलचल होने पर सुरक्षित स्थान पर वाहन खड़ा कर लें। मौजूद पुलिस जवान के निर्देशों का पालन करें। किसी भी तरह का जोखिम न उठाएं।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed