फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Due to the blast in the jumper at midnight, lights went off for eight hours in many areas including the hospital.

Mandi News: आधी रात को जंपर में ब्लास्ट से अस्पताल समेत कई इलाकों में आठ घंटे गुल रही बत्ती

Wed, 13 Mar 2024 07:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 07:08 AM IST
विज्ञापन
Due to the blast in the jumper at midnight, lights went off for eight hours in many areas including the hospital.
जोगिंद्रनगर अस्पताल से बिना टेस्ट लौटे मरीज, बिजली और पानी से प्रभावित रहे 1500 उपभोक्ता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


जोगिंद्रनगर(मंडी)। विद्युत ट्रांसफार्मर के जंपर में अचानक ब्लास्ट हो जाने से आधी रात जोगिंद्रनगर अस्पताल ओर आपपास के रिहायशी इलाकों की बिजली करीब आठ घंटे बाधित रही। ब्लैकआउट से शहरी क्षेत्र के करीब 1500 विद्युत उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी।
उपमंडलीय अस्पताल के रोगी वार्डों में दाखिल मरीजों को प्राथमिक उपचार दिलाने के लिए स्टाफ ओर वार्ड सिस्टर अंधेरे में भटकते रहे। मरीजों के टेस्ट भी समय पर नहीं हो पाए। डिजिटल एक्स-रे सेवाएं भी बुरी तरह से प्रभावित हुईं। सोमवार आधी रात को शहरी क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के समीप 220 किलोवाट के ट्रांसफार्मर में अचानक हुए ब्लास्ट से अस्पताल, पुलिस थाना और आदर्श कन्या पाठशाला के साथ लगते शहरी क्षेत्र करीब आठ घंटे ब्लैकआउट की चपेट में आ गया है। देर रात करीब दो बजे अचानक बिजली संकट गहरा जाने से वार्षिक परीक्षा की पढ़ाई के विद्यार्थियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। स्थानीय अस्पताल की आपातकालीन सेवाओं पर बुरा असर पड़ता रहा। सरकार द्वारा अधिकृत निजी प्रयोगशाला में रोगी वार्डों के दाखिल मरीजों के सैंपल नहीं हो पाये। मंगलवार को सुबह दस बजे तक अस्पताल में बिजली गुल हो जाने से डिजिटल एक्स-रे सेवाएं भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

इस बारे में बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता रमेश सकलानी ने बताया कि विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक हुए ब्लास्ट से शहरी क्षेत्र में अस्पताल और साथ लगते रिहायशी इलाके में बिजली गुल हो गई थी। लो वोल्टेज की समस्या भी पेश आई। सोमवार आधी रात को पेश आये फाल्ट को मंगलवार सुबह दस बजे दुरुस्त कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed