{"_id":"6a086d40f8b354a05403491b","slug":"due-to-lack-of-water-supply-in-the-hydrant-late-at-night-there-was-difficulty-in-refilling-the-fire-tender-mandi-news-c-90-1-mnd1023-197005-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: हाइड्रेंट में देर रात पानी की आपूर्ति न होने से फायर टेंडर रिफिल करने में दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: हाइड्रेंट में देर रात पानी की आपूर्ति न होने से फायर टेंडर रिफिल करने में दिक्कत
विज्ञापन
जंगलों में आग की घटनाओं से निपटना दमकल विभाग के लिए बना चुनौती
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में जलशक्ति विभाग के हाइड्रेंट में देर रात पानी की आपूर्ति न होने से दमकल विभाग को फायर टेंडर रिफिल करने में दिक्कत हो रही है। इससे जंगलों की आग पर काबू पाने में चुनौती बढ़ गई है, खासकर मई में तापमान बढ़ने से आग की घटनाएं अधिक हो रही हैं। हाल ही में डोहग क्षेत्र की आग बुझाने के बाद जब दमकल वाहन लौटे तो पठानकोट चौक के पास हाइड्रेंट में पानी नहीं मिला, जिससे लगभग 20 मिनट की देरी हुई। दमकल विभाग ने रात में नियमित पानी आपूर्ति की मांग की है, जबकि जलशक्ति विभाग का कहना है कि हाइड्रेंट में पानी उपलब्ध है और समस्या का समाधान किया जाएगा। दमकल विभाग जोगिंद्रनगर के प्रभारी बंशी लाल का कहना है कि शहरी क्षेत्र में फायर हाइड्रेंट में देर रात पानी की आपूर्ति न होने से फायर टेंडर को भी समय पर रिफिल करना चुनौती बनता जा रहा है।
बॉक्स
जोगिंद्रनगर शहर में स्थापित फायर हाइड्रेंट में पानी की आपूर्ति नियमित है और देर रात भी पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है। कोई कठिनाई दमकल विभाग को पेश आ रही है तो इसका उचित समाधान किया जाएगा। -प्रदीप राठौर, सहायक अभियंता जलशक्ति विभाग सब डिविजन जोगिंद्रनगर।