Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Dual Achievement for Sanskrit College, Sundernagar

Mandi News: संस्कृत महाविद्यालय सुंदरनगर की दोहरी उपलब्धि

Thu, 19 Nov 2026 12:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Dual Achievement for Sanskrit College, Sundernagar
प्रियंका का जिला स्तर पर चयन, मनोज विश्वविद्यालय की कबड्डी टीम में शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सुंदरनगर के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक और खेल गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। महाविद्यालय की दो उपलब्धियों से परिसर में खुशी का माहौल है। शास्त्री अंतिम वर्ष की छात्रा प्रियंका का मतदाता जागरूकता से संबंधित प्रतियोगिता में जिला स्तर के लिए चयन हुआ है, जबकि इसी कक्षा के छात्र एवं कबड्डी खिलाड़ी मनोज कुमार शर्मा ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी की कबड्डी टीम में जगह बनाई है।
प्रियंका का चयन निर्वाचन विभाग के दिशा-निर्देशों के तहत राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सुंदरनगर में आयोजित मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता के माध्यम से हुआ। इसके बाद बुधवार को राजकीय आईटीआई मंडी में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उन्होंने भाग लिया।
विज्ञापन

वहीं, मनोज कुमार शर्मा को विश्वविद्यालय की ओर से जारी पत्र के माध्यम से कबड्डी टीम में चयनित किए जाने की सूचना मिली है। वह 20 से 23 नवंबर तक आयोजित होने वाले अभ्यास शिविर में भाग लेंगे। इसके बाद आगामी प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. खुशवंत सिंह ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed