{"_id":"69443bffee49b7251909ce16","slug":"drugs-recovered-from-volvo-near-bhavana-tunnel-youth-arrested-mandi-news-c-399-1-sml1012-404051-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: भवाणा टनल के पास में वोल्वो से चिट्टा बरामद, युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: भवाणा टनल के पास में वोल्वो से चिट्टा बरामद, युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम ने भवाणा टनल के पास नाके के दौरान बुधवार रात करीब 3:30 बजे चंडीगढ़ की तरफ से आ रही वोल्वो बस से 10 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ पंजाब के अमृतसर का युवक गिरफ्तार किया।
पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम ने एएसआई दौलत राम के नेतृत्व में टीम ने पुंघ के पास नाका लगाया था। इसी दौरान बिलासपुर की तरफ से एक वोल्वो बस आई। यह बस अमृतसर से मनाली की तरफ जा रही थी। पुलिस तलाशी के दौरान सीट नंबर 41 पर बैठे युवक से उसका नाम व पता पूछा तो वह घबरा गया।
जब उसके सामान की तलाशी ली तो उसके पास से 10 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। आरोपी की पहचान अमृतपाल सिंह ( 29) निवासी मकान नंबर 471 किरन कॉलोनी गुमटाला बाईपास डाकघर जुझार सिंह अमनी, अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। डीएसपी सुंदरनगर भारतभूषण ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई कर रही है। संवाद