फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Drone reached the zonal hospital with samples from Chhapanu

छपणु से सैंपल लेकर जोनल अस्पताल पहुंचा ड्रोन

Tue, 07 Dec 2021 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Drone reached the zonal hospital with samples from Chhapanu
जोनल अस्पताल मंडी में ड्रोन की सफल लैंडिंग के बाद सैंपल निकालते हुए एक्सपर्ट। - फोटो : Mandi
मंडी। जोनल अस्पताल मंडी में ड्रोन की सफल लैंडिंग हुई है। यह ड्रोन छिपणु से जोनल अस्पताल तक दस लोगों के टीबी के सैंपल लेकर मात्र साढ़े सात मिनट में पहुंच गया। परिस्थितियों को देखते हुए इसकी स्पीड कम रखी गई थी। इससे पहले शनिवार को ट्रायल सफल नहीं हो पाया था।
विज्ञापन

मंगलवार को यह ट्रायल सफल हो गया। ड्रोन के लैंड करते ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। सीएमओ डॉ. देवेंद्र शर्मा ने कहा कि ड्रोन की जोनल अस्पताल में सफल लैंडिंग हुई है। ड्रोन में 10 लोगों के टीबी के सैंपल लाए गए जिन्हें अस्पताल के स्टाफ ने प्राप्त किया। अब ड्रोन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में दवाइयां भेजने और सैंपल उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विशाल ने बताया कि जिला मंडी स्वास्थ्य क्षेत्र में ड्रोन का सफल प्रयोग करने वाला पहला जिला बन गया है। इस मौके पर एमएस डॉ. धर्मचंद, एमओएच डॉ. दिनेश सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
अब तक विभिन्न स्थानों पर हो चुका है सफल ट्रायल
जिला मंडी में आईआईटी चेन्नई की टीम की ओर से अब तक विभिन्न स्थानों पर ड्रोन के सफल ट्रायल किए जा चुके हैं। अब तक किए गए ट्रायल में ड्रोन पर 8 किलो तक वजन रखने और 10 किलोमीटर तक सामान ले जाने के प्रयोग हो चुके हैं। डॉ. विशाल ने बताया कि दस किलोमीटर का दायरा आम यात्रा में 50 किलोमीटर की दूरी भी हो सकती है। अब तक गाड़ागुशैणी, सरोआ, बाढू, बरोट में भी सफल ट्रायल किए जा चुके हैं।

...
अब दूसरे चरण में होंगे ट्रायल
पहले चरण में सफलता मिलने के बाद अब दूसरे चरण के प्रयोग किए जाएंगे। इस प्रयोग में अब दवाइयां, सैंपल ड्रोन से भेजे जाएंगे। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं और जल्द से जल्द इसका प्रयोग किया जाएगा। इसमें सफलता मिलने के बाद तीसरा चरण भी होगा।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed