फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Drone Didi Zeenat took the last phase of training

Mandi News: ड्रोन दीदी जीनत ने लिया अंतिम चरण का प्रशिक्षण

Sat, 04 May 2024 07:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 04 May 2024 07:18 PM IST
विज्ञापन
Drone Didi Zeenat took the last phase of training
पांगणा में ड्रोन दीदी जीनत को अंतिम प्र​​शिक्षण देते हुए विशेषज्ञ
मंडी। नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत जिला मंडी के पांगणा की जीनत को अंतिम चरण का प्रशिक्षण दिया गया। लोटेक कंपनी के अधिकारियों और विशेषज्ञों ने जीनत को खेतों में विभिन्न फसलों पर ड्रोन की मदद से नैनो यूरिया और डीएपी खाद के छिड़काव करने का अंतिम चरण का प्रशिक्षण दिया। अब जीनत जल्द ही ड्रोन और इलेक्ट्रिक वाहन सहित किसानों के खेतों तक पहुंचकर फसलों पर खाद और किटनाशकों का छिड़काव करती हुईं नजर आएंगी।
विज्ञापन

किसानों को अब अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा और वह अपने खेतों में खाद और कीटनाशकों का छिड़काव करने के लिए जीनत को ऑर्डर बुक करा सकेंगे। ड्रोन से काम करने से किसानों के और मिट्टी का स्वास्थ्य भी बना रहेगा। क्योंकि पहले किसानों को स्वयं छिड़काव करना पड़ता था। इससे उनके स्वास्थ्य पर दवाइयों का बुरा असर होता था। वहीं, अब नैनो यूरिया और डीएपी से मिट्टी को भी नुकसान नहीं होगा और उपजाऊ क्षमता भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

इफको के क्षेत्रीय अधिकारी रोहित गुलेटिया ने बताया कि जीनत का अंतिम प्रशिक्षण पूरा हो गया है। अब वह ड्रोन के साथ किसानों के खेतों में छिड़काव को तैयार हैं। इससे किसानों को बहुत अधिक सुविधा मिलने वाली है। खेतों में जिस काम को दिन लग जाते थे। अब वह काम चंद मिनटों में हो सकेगा। ड्रोन से 10 मिनट में एक बीघा में छिड़काव हो सकता है। इसके लिए किसानों को एक बीघा का मात्र 50 से 60 रुपये ही शुल्क अदा करना पड़ेगा।

पांगणा में ड्रोन दीदी जीनत को अंतिम प्रशिक्षण देते हुए विशेषज्ञ

पांगणा में ड्रोन दीदी जीनत को अंतिम प्रशिक्षण देते हुए विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed