फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   driver died

ब्रेक फेल होने से लुढ़का टिप्पर, चालक की मौत

Sat, 21 May 2016 11:18 PM IST
मंडी
मंडी Updated Sat, 21 May 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
driver died
हादसा - फोटो : AmarUjala

बालीचौकी (मंडी)। औट लुहरी राष्ट्रीय राज मार्ग 305 पर बालीचौकी के समीप बुराह नामक स्थान पर टिप्पर के 300 मीटर गहरी खाई में लुढ़कने से चालक की मौत हो गई। जबकि टिप्पर में सवार एक अन्य व्यक्ति ने टिप्पर से कूद कर अपनी जान बचा ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन



जानकारी के अनुसार बुद्धि सिंह 52 पुत्र हरि सिंह गोरसा कंपनी के टिप्पर चालक के रूप में कार्य करता था। बुद्घि सिंह तारकोल से भरे टिप्पर को चलोगी ले जा रहा था। शाम साढे़ चार बजे के करीब बुराह मोड़ पर भेड़ को बचाने के लिए चालक ने ब्रेक लगाई। लेकिन, ब्रेक नहीं लगी। टिप्पर चढ़ाई पर था। जिस कारण ब्रेक फेल होने से टिप्पर चढ़ाई से नीचे की ओर स्किट होने लगा। टिप्पर में बैठा एक अन्य व्यक्ति समय रहते टिप्पर से कूद गया।
विज्ञापन

 
जिससे उसकी जान बच गई लेकिन, चालक टिप्पर से नहीं कूदा। टिप्पर चढ़ाई से स्किट करता हुआ 300 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गया। टिप्पर से कूदे अन्य व्यक्ति ने एंबुलेंस को तुरंत दुर्घटना की सूचना दी। जिसके बाद एंबुलेंस के माध्यम से घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बालीचौकी में पहुंचाया गया। लेकिन, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने बुद्धि सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक केंद्र बंजार भेज दिया है।  उधर, बालीचौकी पुलिस प्रभारी मोहर सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed