फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Drinking water is being supplied from water sources in Mandi city

Mandi News: मंडी शहर में जलस्रोतों से दी जा रही पेयजल सप्लाई

Mon, 08 Sep 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Drinking water is being supplied from water sources in Mandi city
मंडी। जलशक्ति विभाग मंडी की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर स्थानीय पेयजल स्रोतों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में नगरवासियों को पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है। पड्डल, सौलीखड्ड के निचले क्षेत्र, पुलघराट, मंगवाई में सड़क से निचले क्षेत्र, जेलमार्ग, लोअर पंजेठी, तुंगल कॉलोनी, लाल कोठी, पैलेस के कुछेक क्षेत्र, क्षेत्रीय चिकित्सालय, खलियार, ढांगसीधार, पुरानी मंडी, निचली भ्यूली के कुछेक क्षेत्र, अपर भ्यूली का समस्त क्षेत्र, गणपतिमार्ग, सैन, मट, लोअर नेला आदि स्थानों में जलापूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा मुख्य बाजार, थनेहड़ा, धाराकोठी, टारना व इसके साथ लगते क्षेत्र, तल्याहड़, सनयारड़, अपर पंजेठी, मंगवाईं, समखेतर, दरम्याना, भगवाहन, रवि नगर व बंगला मोहल्ला में पड्डल स्थित उठाऊ पेयजल योजना के माध्यम से एक दिन छोड़ कर जलापूर्ति की जा रही है। जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता रोहित गुप्ता ने बताया कि पड्डल पंप हाउस से प्रतिदिन 60 लाख लीटर पानी लिफ्ट किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed