फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Drinking water crisis in Teehra region; old water sources in a dilapidated state.

Mandi News: टीहरा क्षेत्र में पेयजल संकट, पुराने जलस्रोत बदहाल

Sun, 23 Aug 2026 05:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis in Teehra region; old water sources in a dilapidated state.
बरसात में प्रभावित हुई पेयजल योजनाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अवाहदेवी (मंडी)। टीहरा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में पेयजल संकट गहराने से ग्रामीण परेशान हैं। भारी बारिश से कई पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। वहीं, पुराने बावड़ियों और प्राकृतिक जलस्रोतों की लंबे समय से साफ-सफाई व देखरेख न होने से ग्रामीणों की निर्भरता विभागीय योजनाओं पर बढ़ गई है। योजनाओं में तकनीकी खराबी या आपदा के कारण आपूर्ति बाधित होने पर लोगों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं।

ग्रामीण सुरेश, पंकज और रमेश ने पंचायत प्रतिनिधियों से पुराने बावड़ियों व प्राकृतिक जलस्रोतों की साफ-सफाई, मरम्मत और संरक्षण की मांग की है। जल शक्ति विभाग टीहरा के सहायक अभियंता धर्मपाल गुप्ता ने बताया कि भारी बारिश से पेयजल योजना प्रभावित हुई है। पाइप जोड़ने और लाइनों की मरम्मत का कार्य जारी है। बारिश के कारण काम में बाधा आ रही है लेकिन जल्द आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed