{"_id":"67e4008148b144862008354f","slug":"drinking-water-crisis-in-hawanu-village-of-balh-mandi-news-c-90-1-mnd1001-151631-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बल्ह के हवाणु गांव में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बल्ह के हवाणु गांव में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान
Thu, 27 Mar 2025 06:54 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 27 Mar 2025 06:54 AM IST
विज्ञापन
वाणु में खाली बर्तनों के साथ रोष जताते ग्रामीण। -स्रोत : जागरूक पाठक
बग्गी (मंडी)। बल्ह के हवाणु गांव में पेयजल संकट गहराने लगा है। जल शक्ति विभाग की पैड़ी पास्ता उठाऊ पेयजल योजना बार-बार बाधित होने से ग्रामीणों को दो किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है। इससे ग्रामीण बेहद परेशान है।
गांववासियों निशा, तारा, हंसा, बीणा, मोनिका, रफिया राम, परमदेव, यादविंदर, विनय, करण, सीता, नोखू राम, बबली और चौधरी राम ने बताया कि नलों में कई दिनों से पानी नहीं आ रहा। गर्मी शुरू होने से पहले ही पीने, पशुओं के लिए पानी और शौचालय उपयोग में दिक्कतें आने लगी हैं। उन्होंने कहा कि गांव को पैड़ी पास्ता उठाऊ पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति की जाती है। मगर कभी इसकी पाइपलाइन खराब हो जाती है। कभी मोटर फेल हो जाती है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से इस समस्या का स्थायी समाधान करवाने की मांग की है।
उधर, जल शक्ति विभाग, उपमंडल रिवालसर के सहायक अभियंता राज कुमार शर्मा ने कहा कि संबंधित कनिष्ठ अभियंता व फील्ड स्टाफ से फीडबैक लेकर गांव की पेयजल समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा।