फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Draft notification of No Parking Zone in Purani Mandi

Mandi News: पुरानी मंडी में नो पार्किंग जोन के प्रारूप की अधिसूचना जारी

Tue, 16 Dec 2025 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Draft notification of No Parking Zone in Purani Mandi
मंडी। जिला दंडाधिकारी अपूर्व देवगन की ओर से पुरानी मंडी क्षेत्र में त्रिलोकीनाथ मंदिर के समीप स्थित वर्तमान पार्किंग स्थल से शीला माता मंदिर तक के मार्ग को नो पार्किंग जोन घोषित करने के संबंध में प्रारूप अधिसूचना जारी की गई है। यह मार्ग लगभग 82.80 मीटर लंबा है और अत्यधिक तंग होने के कारण यहां वाहनों की पार्किंग से यातायात में बार-बार बाधा उत्पन्न हो रही थी।
विज्ञापन

यह निर्णय आम जनता की सुविधा, सुरक्षा तथा वाहनों की सुचारु आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। एसडीएम सदर की ओर से इस संबंध में जिला प्रशासन को अवगत करवाया गया था। इसके अतिरिक्त नगर निगम के आयुक्त, थाना प्रभारी पुलिस थाना सदर ने भी इस मार्ग को नो पार्किंग जोन घोषित किए जाने की संस्तुति की थी। प्रारूप अधिसूचना के संबंध में यदि किसी व्यक्ति को कोई आपत्ति हो, तो वह अधिसूचना के प्रकाशन की तिथि से एक माह के भीतर अपनी लिखित आपत्ति जिला दंडाधिकारी कार्यालय मंडी में प्रस्तुत कर सकता है। प्राप्त आपत्तियों पर विचार करने के उपरांत अधिसूचना को अंतिम रूप दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed