{"_id":"61cf4b7fb27d702e3c2b9b2c","slug":"dozens-of-used-syringes-found-in-sundernagarmandi-news-himachal-news-dozens-of-used-syringes-sundernagar-mandi-news-sml395284718","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदरनगर में मिली इस्तेमाल की गई दर्जनों सीरिंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंदरनगर में मिली इस्तेमाल की गई दर्जनों सीरिंज
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। बस अड्डा परिसर नशेड़ियों का अड्डा बन गया है। बस अड्डे में यात्रियों के बैठने के लिए बनाए गए सीमेंट के बेंच के नीचे से शुक्रवार को चिट्टे के लिए इस्तेमाल की गई सीरिंज मिलने से हड़कंप मच गया।
जब सफाई कर्मचारी साफ सफाई कर रहा था तो बेंच के नीचे से बड़ी संख्या में सीरिंज मिलीं। साथ में सिल्वर फॉल भी मिला है जो नशे के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
बस अड्डा प्रबंधन के संज्ञान में मामला आया तो उन्होंने सुंदरनगर थाना में सूचना दी। थाना प्रभारी अंकुर शर्मा पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। पुलिस बस स्टैंड परिसर में लगे सीसीटीवी की फुटेज की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
आशंका जताई जा रही है कि रात्रि में नशेड़ी यहां अड्डा जमाते हैं। थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद