{"_id":"60a2adfe8ebc3e8d5708f344","slug":"dont-affraid-face-corna-with-full-confidence-mandi-news-sml370648497","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से डरे नहीं, डटकर करें मुकाबला : दीपाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से डरे नहीं, डटकर करें मुकाबला : दीपाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम की बैठक में मेयर ने लोगों से किया आह्वान
मंडी। कोविड नियमों की पालना करते हुए सोमवार को नगर निगम की बैठक मेयर दीपाली जसवाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें निर्णय लिया कि कोरोना महामारी से लोगों को जागरूक करने के लिए नगर निगम के सभी वार्डों में बोर्ड और होर्डिंग्स लगाए जाएंगे। फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में काम कर रहे सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए उचित प्रबंध किए जाएंगे। उन्हें मास्क, दस्ताने दे दिए है। सुरक्षा किट भी जल्द दी जाएगी। मेयर ने लोगों से आग्रह किया है कि वे कोविड़ महामारी से डरे नहीं, अपितु सरकार के नियमों का पालन करें। महामारी का डटकर मुकाबला करें ताकि कोरोना को हराया जा सके। बैठक में उपमहापौर विरेंद्र शर्मा, पार्षद राजेंद्र मोहन, विरेंद्र सिंह आर्य, हरदीप सिंह और निर्मल वर्मा उपस्थित रहे।
...
सैनिटाइजेशन के लिए करें संपर्क
नगर निगम सभी वार्डों में सैनिटाइजेशन करवा रहा है। अगर किसी को कोई जरूरी सहायता चाहिए या सैनिटाइज करवाना हो तो वे अपने वार्ड पार्षद या फिर नगर निगम कार्यालय में स्थापित दूरभाष नंबर 01905-222146 पर संपर्क कर सकते है। नगर निगम मेयर दीपाली जसवाल ने यह जानकारी दी है।